हमसे जुड़े

Follow us

14.9 C
Chandigarh
Friday, February 27, 2026
More
    Home राज्य पंजाब नूरे जलाल है ...

    नूरे जलाल है छा गया, सतगुरू प्यारा आ गया…

    पावन अवतार माह की खुशी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

    बठिंडा। (सच कहूँ/सुखनाम) डेरा सच्चा सौदा के संस्थापक पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की खुशी में रविवार को मलोट रोड नामचर्चा घर में ब्लॉक बठिंडा की नामचर्चा बहुत ही धूमधाम से हुई। इस मौके पहुंची साध-संगत ने कविराजों द्वारा पवित्र अवतार माह को लेकर की गई शब्दवाणी को श्रद्धापूर्वक श्रवण किया और डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथ में से संतों-महात्माओं के अनमोल वचन पढ़ कर सुनाए। इस मौके ब्लॉक के 15 मैंबर नरेन्द्र इन्सां निन्दी ने समूह साध-संगत को पूजनीय बेपरवाह सार्इं शाह मस्ताना जी महाराज के पावन अवतार माह की ‘धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा’ पवित्र नारा लगाकर बधाई देते साध-संगत को डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 147 मानवता भलाई के कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें:– प्रधानमंत्री को आपत्तिजनक ई-मेल भेजने वाले युवक को एटीएस ने किया बदायूं से गिरफ्तार

    इस मौके ब्लॉक भंगीदास सुनील इन्सां ने साध-संगत को नामचर्चाओं में शिरकत करने और सिमरन करने के लिए कहा। इस मौके 45 मैंबर पंजाब जसवंत सिंह ग्रेवाल इन्सां, रणजीत इन्सां, 45 मैंबर बहन माधवी इन्सां, मीनू कश्यप इन्सां, चरनजीत कौर इन्सां, जसवंत इन्सां, जिला 25 मैैंबर, जिला सुजान बहनें, ब्लॉक 15 मैंबर, सुजान बहनें, एरिया भंगीदास भाई और बहनें, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर फोर्स विंग के जिम्मेवार और सेवादार, विभिन्न समितियों के सेवादार और अन्य जिम्मेवारों के अलावा साध-संगत उपस्थित थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here