हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जन्म महीना आय...

    जन्म महीना आया प्यारे सोहणे सतगुरु दा, खुशिया नाल ले आया जन्म प्यारे सोहने सतगुरु दा

    धमतान साहिब में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा कर धूमधाम से मनाया गया अवतार माह

    धमतान साहिब। (सचकहूँ/कुलदीप नैन) डेरा सच्चा सौदा की दूसरी पातशाही सच्चे दाता रहबर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज का 104वां पावन अवतार माह धमतान साहिब ब्लॉक की साध-संगत ने मंगलवार को 11 से 1 बजे तक ब्लॉक् स्तरीय नामचर्चा कर बड़ी धूमधाम से मनाया। कड़ाके की ठंड के बावजूद नामचर्चा में आस पास के सभी गाव से साध सँगत ने शिरकत की।

    यह भी पढ़ें:– इस गाँव में आज से ठेका बंद, लगेंगे ठीकरी पहरे

    ब्लॉक भंगीदास शेरसिंह इन्सां ने पवित्र नारा “धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा” लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की। इसके बाद नामचर्चा में कविराज भाईओ ने संगीत की मधुर धुनों पर पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार माह से संबंधित भजन गाकर साध-संगत को भक्ति भाव से सराबोर कर दिया। नामचर्चा में जनवर छाई बहार के इसमें आये सिरजनहार, अज्ज आए सतगुरु जी जनवरी में रूहों ने खुशिया मनाई, जनवरी महीना आये जी दातार, जनवरी लाई शाह सतनाम जी को, हुई पौ बारह पच्ची भजन लगाए गए।

    अंत मे पवित्र ग्रन्थ में से की गई व्याख्या को साध सँगत ने बड़े ध्यानपूर्वक सुना।

    इस दौरान सारी साध सँगत ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा से 147 मानवता भलाई कार्यो को रफ्तार देते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लिया। नामचर्चा में ब्लॉक जिम्मेवार, शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स विंग के सेवादार, एमएसजी आईटी विंग के सेवादार, सुजान बहनें, विभिन्न समितियों के सेवादार व साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here