हमसे जुड़े

Follow us

24.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More
    Home देश पूज्य गुरु जी...

    पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में डिंगमंडी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया

     ब्लॉक कल्याण नगर ने ठंड में ठिठुरते लोगों की ली सुध, 21 कंबल वितरित

    • ग्राम पंचायत के साथ मिलकर गांव को नशा मुक्त करने का लिया संकल्प

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन अवतार महीने और पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में शनिवार को ब्लॉक कल्याण नगर की ओर से गांव डिंगमंडी में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लॉक कमेटी की ओर से 147 मानवता भलाई कार्यों को गति देते हुए 21 जरूरतमंद लोगों को गर्म कंबल वितरित किए गए। इस अवसर पर डिंगमंडी की नव निर्वाचित सरपंच नीतू पचार नामचर्चा में विशेष रूप से पहुंची और पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा नशा मुक्ती के लिए चलाई जा रही डेप्थ मुहिम की सराहना की और गांव को नशा मुक्त करने के लिए साध-संगत को पूरा साथ देने का संकल्प लिया।

    यह भी पढ़ें:– ख़ुशआमदीद मेरे ‘मीत’

    ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास मा. सतीश इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का पवित्र व इलाही नारा लगाकर किया। इसके पश्चात कविराजों ने सुंदर भजनवाणी के माध्यम से सतगुरु की महिमा का गुणगान किया। इस दौरान जन्ममाह संबंधी व पूज्य गुरु जी द्वारा गाए गए भजनों पर साध-संगत ने नाचगाकर खुशियां मनाई। अंत में पवित्र ग्रंथ में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए गए। जिसे साध-संगत ने एकाग्रचित होकर श्रवण किया।

    सरपंच को किया सम्मानित

    इस अवसर पर ब्लॉक कमेटी ने उपस्थित साध-संगत को पावन अवतार महीने और पूज्य गुरु जी के आगमन की खुशी में 147 मानवता भलाई कार्यों के तहत अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा डेप्थ मुहिम के तहत लोगों का नशा छुड़ाने के लिए भी प्रेरित किया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक कमेटी व स्थानीय साध-संगत की ओर से सरपंच नीतू पचार को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर ब्लॉक कमेटी के सभी समितियों के जिम्मेवार व साध-संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here