हमसे जुड़े

Follow us

28.2 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह : ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आयोजित

    • नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने की शिरकत

    • जिम्मेवारों ने साध-संगत को मानवता भलाई के कार्य करने के लिए किया प्रेरित

    जगराओं(सच कहूँ/जसवंत राय )। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में स्थानीय ब्लॉक की स्पैशल ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा आज जगराओं के राएकोट रोड पर पोने के कोठे स्थित नामचर्चा घर में धूम-धाम से हुई। नामचर्चा में भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की औ गुरूयश गाया। नामचर्चा की शुरूआत ब्लॉक भंगीदास सुखविन्दर सिंह इन्सां ने पवित्र नारा लगाकर की। इस मौके कवीराजों ने शब्दबानी करते हुए प्रेमी बलदेव सिंह इन्सां और 25 मैंबर अवतार सिंह इन्सां ने डेरा सच्चा सौदा के पवित्र ग्रंथों में से अनमोल वचन पढ़कर सुनाए।

    नामचर्चा में जिम्मेवारों ने साध-संगत को बढचढ़ कर मानवता भलाई के कार्य करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके ब्लॉक की कमेटी के समूह 25 और 15 मैंबर, समूह सुजान बहनें, यूथ वैलफेयर फैडरेशन के मैंबर, गांवों के भंगीदास और भारी तादाद में साध-संगत ने शिरकत की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here