हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी बूंदा-बांदी क...

    बूंदा-बांदी के बीच नामचर्चा में पहुंचे मालिक के प्यारे

    12 फरवरी को गांव सहपत में होगी ब्लॉक की अगली नामचर्चा

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। पूजनीय परम पिता शाह सतनाम सिंह जी महाराज के पावन अवतार माह जनवरी-2023 के अंतिम रविवार की नामचर्चा क्षेत्र के गांव बीनड़ा में प्रेमी होराम सिंह इन्सां के आवास पर धूमधाम से आयोजित की गई। सुबह से चल रही बूंदा-बांदी भी साध-संगत के उत्साह को कम नही कर सकी।

    नामचर्चा का शुभारंभ पवित्र नारे ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के साथ हुआ। इसके उपरांत नामचर्चा में पहुंचे मोहकम इन्सां, राकेन्द्र इन्सां, मास्टर पालेराम इन्सां, रामधन इन्सां, संजीव इन्सां, शिवकुमार इन्सां, सत्यानंद इन्सां, प्रताप इन्सां, मेंबर सिंह इन्सां, भोपाल इन्सां, सोमपाल इन्सां, सुनील इन्सां, रविपाल इन्सां, प्रताप इन्सां आदि कविराज भाइयों के मधुरकंठ से गाये भजनों पर साध-संगत जमकर झूमी। प्रेमी संदीप इन्सां ने उपस्थित साध-संगत को मासिक पत्रिका सच्ची शिक्षा से पूज्य गुरुजी के अनमोल वचनों को पढ़कर सुनाया।

    गांव बीनड़ा की साध-संगत द्वारा नामचर्चा पंडाल को रंग-बिरंगे गुब्बारों, झालर आदि से खूबसूरत ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा का संचालन कर रहे 25 मेंबर ऋषिपाल इन्सां ने उपस्थित साध-संगत से परमार्थी कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। ब्लॉक की अगली नामचर्चा आगामी 12 फरवरी को क्षेत्र के गांव सहपत में आयोजित की जायेगी। बारिश के बावजूद नामचर्चा में आसपास व दूरदराज से साध-संगत ने भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here