हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान शाह सतनाम जी ...

    शाह सतनाम जी अनामी सुख आश्रम कोटड़ा में नामचर्चा आयोजित

    Kota Naamcharcha
    शब्दों के माध्यम से साध-संगत मंत्रमुग्ध

    कोटा। डेरा सच्चा सौदा शाह सतनाम जी अनामी सुख आश्रम कोटड़ा, उदयपुर, (Kotra Naamcharcha) राजस्थान में रविवार को ब्लॉक नामचर्चा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया। नामचर्चा का शुभारंभ प्रेमी सेवक ने इलाही नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर किया गया। तत्पश्चात कविराज बहन-भाइयों ने ग्रंथों से राम नाम की महिमा का गुणगान शब्दों के माध्यम से गाकर साध-संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। (Kotra Naamcharcha)

    यह भी पढ़ें:– World’s Largest Roti: यहां बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, छा रहा भारत का नाम

    नामचर्चा के दौरान जिम्मेदार भाइओं द्वारा साध-संगत के जोश व सभी को एकजुट होकर रहने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके बाद साध-संगत द्वारा पूज्य पिता जी के परमानेंट पधारने की अरदास बोलते हुए दस मिनट का सुमिरन किया गया। नामचर्चा की समाप्ति के पश्चात साध-संगत को प्रसाद वितरित किया गया। नामचर्चा में ब्लॉक जिम्मेवारों सहित समूह साध-संगत भारी संख्या में उपस्थित थी। (Kotra Naamcharcha)

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here