वोट से बनता है विधायक, न कि किसी के कहने से: पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया

Kharkhoda News
विधायक जयबीर व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने विश्राम गृह खरखौदा में की प्रेसवार्ता

विधायक जयबीर व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने विश्राम गृह खरखौदा में की प्रेसवार्ता

खरखौदा (सच कहूँ/हेमंत कुमार)। भाजपा-जजपा गठबंधन खरखौदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के समय हुए विकास कार्यों का श्रेय लेने की होड़ सी लगी हुई है। यह बात पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक जयबीर व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। विधायक जयबीर ने कहा कि आईएमटी खरखौदा से क्षेत्र के विकास को नये आयाम मिलेंगे। सही मायनों में आईएमटी खरखौदा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की देन है, जिनकी दूरदर्शिता व विकासवादी सोच के चलते यह संभव हुआ। (Kharkhoda News)

किंतु आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री दोनों ही इसका श्रेय लेने में लगे हुए हैं। जबकि आईएमटी की नींव रखने वाले भूपेंद्र सिंह हुड्डा हैं जिन्होंने खरखौदा के विकास को मजबूती देने के लिए यह कदम बढ़ाये। उन्होंने कहा कि बात चाहे खरखौदा बाईपास की हो, तहसील, कालेज, अस्पताल बस स्टैंड , मंडी व शहर के अंदर के सभी सड़क मार्गों की नवीनीकरण यह सभी विकास कार्य कांग्रेस सरकार में चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हुए थे। जिन्होंने खरखोदा का पूर्ण रूप से विकास कार्य कराने का काम किया था

पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने कहा कि विधायक जनता की वोट से बनता है न कि किसी के कहने से। उप-मुख्यमंत्री के कहने से मैं विधायक नहीं बना हूं। मुझ पर आज पार्टी छोडऩे के साथ पैसा कमाने के अनर्गल एवं निराधार आरोप लगा रहे हैं। मैंने हमेशा जनता की ईमानदारी से सेवा की है और सरकार से कोई  लाभ नहीं उठाया। उन्होंने चुनौती दी कि उनकी सरकार है वे उनकी जांच करवा लें। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है। मुझे लोगों ने विधायक बनाया था और मैंने हमेशा जनता की सेवा की। (Kharkhoda News)

पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने उप-मुख्यमंत्री से सवाल किया कि वे बतायें भाजपा-जजपा सरकार बनने पर उन्होंने खरखौदा के किसी एक युवक को भी रोजगार दिया है क्या। जबकि हमने सरकार में रहते हुए खरखौदा के हजारों बच्चों को रोजगार देने का काम किया। उन्होंने कहा कि उप-मुख्यमंत्री खरखौदा में जनसभा करके चले गए, किंतु क्षेत्र अथवा क्षेत्रवासियों के लिए एक भी घोषणा नहीं की। खरखौदावासी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

इस दौरान विधायक जयबीर खरखौदा व पूर्व विधायक पदम सिंह दहिया ने दावा किया कि जनता अब परिवर्तन चाहती है। भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार ने जनता को निराश किया है। गठबंधन सरकार ने लोगों को समस्याएं और परेशानियां दी हैं। हमारे युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। महंगाई चरम पर है। मूलभूत सुविधाएं भी लोगों को नहीं मिल पा रही। उन्होंने कहा कि अब समय बदलाव का है। जनता बदलाव का मन बना चुकी है और पुन: कांग्रेस को सत्ता सौंपने को लालायित है। उन्होंने कहा कि आज शहर के चारों तरफ के मार्गों पर गंदा पानी भरा हुआ है जिससे राहगीरों को निकलने में भी काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा सरकार ने खरखौदा वासियों के साथ अपने 9 साल के शासन काल में पूर्ण रूप से भेदभाव किया है ।

इस मौके पर एआईसीसी डेलीगेट जोगेंद्र दहिया, सिसाना के पूर्व सरपंच कुलदीप दहिया, पूर्व पार्षद प्रेम दहिया उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:– World’s Largest Roti: यहां बनती है दुनिया की सबसे बड़ी रोटी, छा रहा भारत का नाम