हमसे जुड़े

Follow us

14.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा उकलाना: सतगुर...

    उकलाना: सतगुरु का जन्म दिन आ गया सुनो संगते ….

    उकलाना ब्लॉक की साध संगत ने नाम चर्चा में गाया गुरुयश –

    उकलाना। (सच कहूँ /कुलदीप स्वतंत्र) उकलाना ब्लॉक की नाम चर्चा का आयोजन उकलाना के नाम चर्चा घर में किया गया। नामचर्चा की शुरूवात ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां ने पवित्र नारा ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर की। विनती का शब्द चंद्र इन्सां ने लगाया। धर्म ग्रन्थ में से डॉ राणा इंसा ने सतगुरु के पवित्र अनमोल वचन पढ़कर सुनाये। नाम चर्चा में साध-संगत ने विभिन्न भक्तिमय भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। इस अवसर पर ब्लाक भंगीदास नरेश इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत मानवता भलाई के कार्य गरीबों को मकान बनाकर देना, रक्तदान करना, जरूरतमंद परिवार की बेटियों की शादी में आर्थिक रूप से सहयोग करना, जरूरतमंद बीमार लोगों का उपचार करना, मरणोपरांत नेत्रदान, शरीर दान सहित 145 मानवता भलाई के कार्य बढ़-चढ़कर कर रही है।

    यह भी पढ़ें:– नूरे जलाल है छा गया, सतगुरू प्यारा आ गया…

    नामचर्चा में पहुंचे जिम्मेवारों ने सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बहनों की तरफ से भी शब्द की सेवा की गई। इस अवसर पर ब्लॉक भंगीदास नरेश इन्सां, डॉ दिलीप इन्सां 15 मेंबर, 15 मेंबर सूबे सिंह इन्सां, 15 मेंबर डॉ राणा इन्सां, मास्टर सहीराम इन्सां, जिला जिम्मेवार बहन रेनू इन्सां, सुजान बहन सरोज इन्सां, 15 मेंबर रवि इन्सां , 15 मेंबर फुल्लू इन्सां , रामनिवास इन्सां, 15 मेंबर दर्शन इन्सां व समस्त साध संगत मौजूद रही ।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here