हमसे जुड़े

Follow us

21.6 C
Chandigarh
Saturday, March 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा फतेहाबाद में ...

    फतेहाबाद में धूमधाम से मनाया अवतार माह, भारी तादाद में पहुंची साध-संगत

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। स्थानीय हिसार रोड स्थित नामचर्चा घर में पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह की खुशी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा के दौरान हजारों की संख्या में पहुंची साध-संगत ने राम नाम का गुणगान किया। नामचर्चा को बहुत ही सुंदर ढंग से सजाया गया था। नामचर्चा की शुरुआत भंगीदास सुभाष सैनी ने पवित्र नारा लगाकर की गई। नामचर्चा के दौरान कविराजों ने भजनों के माध्यम से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। नामचर्चा के दौरान ब्लॉक जिम्मेवार लक्ष्मण अरोड़ा ने डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई कार्यों के बारे में साध-संगत विस्तारपूर्वक बताया।

    नामचर्चा समाप्ति के बाद जरुतरमंद परिवारों को राशन भी वितरित किया गया। इसके अलावा फतेहाबाद की साध-संगत ने गऊशाला में जाकर गऊओं के लिए हरा चारा भी डाला। नामचर्चा में कविराज भाइयों ने भजनों के माध्यम से गुरु महिमा का गुणगान किया। नामचर्चा के दौरान साध-संगत ने सिमरण भी किया। नामचर्चा के दौरान हजारों की संख्या में साध-संगत मौजूद थी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here