हमसे जुड़े

Follow us

15.9 C
Chandigarh
Friday, March 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पावन अवतार मा...

    पावन अवतार माह में झूमी जुलाना की साध-संगत

    जुलाना (सच कहूँ न्यूज)। जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित नामचर्चा घर में पावन अवतार माह के उपलक्ष्य मेें नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में कविराजों में मीठे-मीठे भजनों के माध्यम से गुरु का गुणगान किया। ब्लॉक भंगीदास सुभाष इन्सां ने धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा पवित्र नारा लगाकर नामचर्चा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि साध-संगत पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए मानवता भलाई के कार्याें मेें बढ़-चढ़कर भाग ले रही है। ब्लॉक भंगीदास सुभाष इन्सां ने कहा कि पूज्य गुरु जी के पावन सानिध्य में साध-संगत निरंतर मानवता भलाई के कार्य कर रही है। इस मौके पर रामकुमार इन्सां, वेदपाल इन्सां, रामनिवास इन्सां, संदीप, बलवान इन्सां, सत्यनारायण इन्सां, रामचंद्र इन्सां आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here