हमसे जुड़े

Follow us

23.3 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा काबडी ब्लॉक क...

    काबडी ब्लॉक की संगत ने धूमधाम से मनाया अवतार माह

    11 जरूरतमंद परिवारों को दिया गया राशन

    पानीपत (सन्नी कथूरिया)। पानीपत के ब्लॉक काबडी की साध-संगत ने पूज्य हजूर पिता संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का 55वां अवतार माह बड़े ही धूमधाम से मनाया। नाम चर्चा की शुरूआत ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा लगाकर व अवतार महीने के साथ गुरु गद्दी महां की एडवांस में बधाई देकर की गई। नाम चर्चा में कविराज भाइयों ने पवित्र ग्रंथ से शब्द लगाए। आज के दिन है खिली बहार संत गुरमीत जी ने लिया अवतार….. अगस्त आई बहार लेके आई.. भजनों के माध्यम से सतगुरु की महिमा गुणगान किया। उसके बाद दरबार द्वारा चलाए जा रहे 142 मानवता भलाई कार्यो के बारे में संगत को अवगत कराया गया जिसम साध-संगत ने कहा कि पहले से बढ़कर हम पूज्य हजूर पिता जी के वचनों पर चलते हुए जरूरतमंद लोगों की सेवा करते रहेंगे।

    नाम चर्चा के दौरान संगत की ओर से फूड बैंक के तहत 11 परिवारों को राशन भी दिया गया। नाम चर्चा में दीपक इन्सां, कृष्ण लाल लूंबा इन्सां ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूज्य हजूर पिता जी का अवतार माह बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है इस महीने मैं संगत प्रतिदिन बुराइयों को छोड़कर अच्छाइयां अपनाने का प्राण लेती है?। इस अवसर पर शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर फोर्स के भाई व बहने, नौजवान समिति बुजुर्ग समिति सुजान बहने ब्लॉक की संगत मौजूद रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here