हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सतगुरु बिन कभ...

    सतगुरु बिन कभी समझ ना पाते, पाखंड से कभी निकल ना पाते…

    कविराजों ने पवित्र ग्रंथों के माध्यम किया गुरु महिमा का गुणगान

    अंबाला (सच कहूँ न्यूज)। पावन महापरोपकार माह की खुशी में रविवार को ब्लॉक मीठापुर में जिला अंबाला की नामचर्चा धूमधाम से आयोजित की गई। नामचर्चा का शुभारंभ ब्लॉक भंगीदास रामकरण इन्सां ने पावन नारा ‘‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’’ बोलकर किया। जिसके बाद कविराजों ने विनती भजन के साथ रामनाम का गुणगान किया। नामचर्चा में कविराजों ने कभी तेरे चरणन न छोड़ेंगे हम, चाहे ये मन करे लाखों सितम्…,बंदे वोही जगत में काम के सतगुरु जो हैं दीवानें तेरे नाम के…पाया है जब से सतगुरु तेरे चरणों में ठिकाना, हुआ तेरा ही दीवाना…सतगुरु बिन कभी समझ ना पाते, पाखंड से कभी निकल ना पाते…इत्यादि भजन बोलकर ‘सतगुरु’ का गुणगान किया।

    जिला अंबाला के 25 मेंबरों के जिम्मेवार अशोक इन्सां ने साध-संगत को सरसा दरबार में चल रही सेवाओं के बारे में बताया। साध-संगत को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां ने हमेशा इंसानियत का पाठ पढ़ाया है। जिस पर चलते हुए आज भी साध-संगत दिन-रात मानवता भलाई के कार्यों में लगी हुई है। आज भी हम पूज्य गुरु जी के अडोल आशिक हैं और हमारा दृढ़ विश्चास सदा अपने गुरु जी के प्रति बना रहेगा।

    यह भी पढ़े:- पावन महा परोपकार माह की खुशी में जमकर नाची साध-संगत

    142 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग ले रही साध-संगत

    ब्लॉक भंगीदास रामकरण इन्सां ने बताया कि 23 सितंबर के दिन पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज ने पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां को डेरा सच्चा सौदा की बागडोर सौंपी थी। इसलिए इस महीने को साध-संगत महापरोपकार माह के रूप में मनाती है। इस महीने में साध-संगत 142 मानवता भलाई कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेती है और जरूरतमंद लोगों की मद्द करती है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here