हमसे जुड़े

Follow us

19.6 C
Chandigarh
Sunday, March 22, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा नामचर्चा में ...

    नामचर्चा में दिलजोड़ माला पहना विवाह बंधन में बंधा नवयुगल

    गोरीवाला (सच कहूँ न्यूज)। निर्भयपुर धाम चोरमार में पावन महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में ब्लॉक दारेवाला की ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा शुक्रवार को आयोजित की गई। नामचर्चा में ब्लॉक के विभिन्न गांव की साध संगत ने शिरकत की। वहीं नामचर्चा में नवविवाहित युगल दिल जोड़ माला पहनाकर विवाह बंधन में बंधे। नामचर्चा का शुभारम्भ ब्लॉक भंगीदास द्वारा इलाही नारा धन धन सतगुरू तेरा ही आसरा बोलकर किया गया। विनती भजन के उपरान्त कविराजों द्वारा नाम, प्रेम व कव्वालियां बोलकर साध संगत को लाभान्वित किया। वहीं साध संगत ने एकाग्रचित होकर नामचर्चा का लुत्फ उठाया। ब्लॉक भंगीदास केवल कृष्ण इन्सां ने पाक पवित्र महा परोपकार माह की बधाई देते हुए बताया कि साध संगत ने खेती कार्यों के व्यस्तम समय में से समय निकालकर नामचर्चा में उपस्थिति दर्ज की है।

    यह भी पढ़ें:– जानें, पूज्य गुरु जी ने ऐसा क्या किया, जो हरियाणा पूरे भारत में ‘चमक’ उठा

    उन्होंने ब्लॉक से संबंधित चार आश्रमों की सार संभाल के बारे में जिम्मेदार सेवादारों से सेवा कार्यों के लिए विचार विमर्श किया। नामचर्चा में साध संगत के समक्ष पवन कुमार इन्सां, निवासी नुहियांवाली व कमलदीप कौर इन्सां निवासी दमदमा ब्लॉक रामपुरथेड़ी-चक्कां ने दिलजोड़ माला पहनाकर कर विवाह बंधन में बधें। नामचर्चा की समाप्ति पर सिमरन के उपरान्त प्रशाद वितरित किया गया। इस मौके पर 15 मैम्बर कमेटी के सदस्य, भंगीदास सुरेन्द्र इन्सां, मदन लाल इन्सां,पंच सुखदेव सिंह इन्सां,मुखत्यार सिंह इन्सां,भागीरथ इन्सां,इकबाल सिेह इन्सां,नाजर सिंंह इन्सां व साध संगत उपस्थित रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here