हमसे जुड़े

Follow us

16.7 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा गांव साधनवास ...

    गांव साधनवास में गूंजा शाह सतनाम-शाह सतनाम

    धूमधाम से मनाया पूज्य गुरू जी का पावन अवतार माह

    जाखल। (सच कहूँ/तरसेम सिंह) जाखल ब्लॉक के गांव साधनवास में डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के पावन अवतार माह खुशी में नामचर्चा का आयोजन किया गया। नामचर्चा में साध-संगत सजधज कर आई हुई थी। और सभी ने एक-दूसरे को ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ का नारा बोलते हुए पूज्य गुरू जी के पावन अवतार माह की बधाइयां दी। गांव साधनवास में रखी नामचर्चा का मंच संचालन भंगीदास सतप्रीत इन्सां ने किया। उन्होंने निर्धारित समय शाम 4 बजे विनती का भजन बुलवाकर नामचर्चा की शुरूआत करवाई। नामचर्चा में कविराज एक के बाद एक पावन अवतार माह पर आधारित भजनों का गायन कर अपने मुर्शिद के इस महीने में अवतार धारण करने की खुशी को भी व्यक्त किया।

    नामचर्चा को लेकर गांव की साध-संगत की ओर से पंडाल को दुल्हन की तरह सजाया हुआ था। जिसे देखकर हर कोई आकर्षित हो रहा था। इस मौके पर साध-संगत ने 10 मिनट का सिमरन भी किया। इस अवसर 25 मेंबर कमेटी सदस्य, ब्लॉक 15 मेंबर सदस्यों के अलावा नामचर्चा घर जिम्मेदार कमेटी के सदस्य सतप्रीत इन्सां, बलकार इन्सां, सुखराज इन्सां, जोगिंदर इन्सां, महेंद्र इन्सां, रामफल पेंटर, जंग इन्सां, दर्शन इंसा, गुलजार इन्सां, बलजीत इन्सां, लीला फौजी, डिंपल राज इन्सां, रिंकू इन्सां, राजू इन्सां, संजीव इन्सां, गुरप्रीत दुकी, करनैल इन्सां, गुरचरण इन्सां सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैलफेयर फोर्स विंग के सदस्य , सुजान बहनों के अलावा सैंकड़ो की संख्या में डेरा श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here