हमसे जुड़े

Follow us

29.3 C
Chandigarh
Thursday, February 26, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा हरियाली तीज उ...

    हरियाली तीज उत्सव में महिलाओं संग खूब झूमी विधायक नैना सिंह चौटाला

    • हरियाली तीज आपसी भाईचारे और खुशी का प्रतीक नैना सिंह चौटाला

    सच कहूँ (उकलाना) कुलदीप स्वतंत्र जननायक जनता पार्टी द्वारा हरियाली तीज के उपलक्ष में अग्रोहा हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विधायक नैना सिंह चौटाला ने शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक की। सुबह से जारी बरसात के बावजूद महिलाओं के हौसले कम नहीं हुए और भारी संख्या में महिलाएं हरियाली तीज उत्सव में नाचती, गीत गाती, झुमती हुई पहुंची। मुख्य अतिथि विधायक नैना सिंह चौटाला का कार्यक्रम में पहुंचने पर श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। वहीं महिलाओं ने गीतों के साथ और फूल बरसाते हुए स्वागत किया।

    महिलाओं के जोश को देखकर विधायक नैना सिंह चौटाला भी महिलाओं संग खूब झूमी और महिलाओं को हरियाली तीज पर्व की बधाई देते हुए झूला भी झूला। विधायक नैना सिंह चौटाला ने कहा हरियाली तीज पूरे हरियाणा में पूरी धूमधाम के साथ मनाई जाती है। जो हमारे जीवन में एक नई उमंग ऊर्जा पैदा करती है, पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक होते हैं, इसलिए हमें यह मिलजुल कर पूरी धूमधाम के साथ मनाने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए प्रदेश सरकार ने कई कानून बनाए।  पंचायती राज चुनाव में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा ताकि महिलाएं की पंचायतों और ब्लॉक समिति के तथा जिला परिषद में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। इसके साथ ही महिलाओं को राशन डिपो में 33% कोटा दिया गया है, लघु उद्योग लगाने के लिए महिलाओं को कम ब्याज पर ऋण देने की योजना लागू की गई, छात्राओं को शिक्षा के लिए घर से कॉलेज तक जाने के लिए निशुल्क बस पास सुविधा लागू की गई। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और रोजगार को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा दे रही है। हमारी बेटियां और बेटे शिक्षित हों और देश व समाज के विकास में अहम भूमिका निभाएं।

    हरियाणा के श्रम एवं रोजगार मंत्री अनूप धानक ने कहा कि तीज के पर्व का हमारे जीवन में एक अलग ही महत्व है। उत्सव एक उमंग व ऊर्जा पैदा करता है। प्रदेश सरकार महिलाओं को उनके अधिकार देने के लिए नए नए कदम उठा रही है ताकि महिलाओं की हर क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। महिलाओं को पंचायती राज संस्थाओं में आगे लाने के लिए 50% आरक्षण देने का कानून बनाया गया वही कई अन्य योजनाएं भी लागू की गई। उन्होंने हरियाली तीज उत्सव कार्यक्रम में पहुंची उकलाना हलके की सभी महिलाओं का धन्यवाद किया और बधाई दी।

    जेजेपी की महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्याण ने कहा कि जननायक जनता पार्टी द्वारा चुनाव से पूर्व जो महिलाओं के उत्थान के लिए वायदे किए थे, उन सभी वायदे को एक-एक करके गठबंधन सरकार में पूरा किया जा रहा है। कार्यक्रम को जेजेपी के राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेन्द्र लितानी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रभारी मास्टर ताराचंद, प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन छाजू राम, हलका अध्यक्ष अनिल बालकिया, रमेश गोदारा, रवि बेनीवाल, जिला महिला जिला अध्यक्ष राधिका गोदारा, अमित बूरा, संदीप पुनिया, संजीव राही, पहलाद गोदारा, गुलाब खेदड़, सुनीता कनोह, संजीव मंदौला, बलराज खैरी, सतीश पूनिया, जगदीप खैरी, शमशेर भूरिया, संदीप कुंडू, बबलु गोदारा, होशियार सिंह बिठमड़ा, धूप सिंह, कमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here