हमसे जुड़े

Follow us

10.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश Narendra Modi...

    Narendra Modi ने नामीबिया से लाए गए चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान में छोड़ा

    Namibia Cheetah

    श्योपुर (सच कहूँ न्यूज)। देश में लगभग 70 वर्ष पहले विलुप्त हुए चीतों को फिर से बसाने की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्यप्रदेश के श्योपुर राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया (Namibia Cheetah) से लाए गए चीतों को औपचारिक तौर पर विमुक्त किया। इस तरह देश के जंगल में अब चीतों ने फिर से कदम रख दिया है।

    यह भी पढ़े- MP Project Cheetah : जानिए, नामीबिया के चितों के लिए क्यों चुना गया मध्यप्रदेश

    मोदी ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में विशेष रूप से तैयार की गयी मचान (वन में जमीन से ऊंचा व सुरक्षित स्थान) पर पहुंचकर विशेष बाड़े में तीन चीतों को छोड़ने की औपचारिकता पूरी कर अपने जन्मदिन को भी यादगार बना लिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। विशेष बाड़ों में चीतों (Namibia Cheetah) को छोड़ने के बाद मोदी ने मचान से उनको काफी देर तक निहारा। बाड़े में चीते विचरण करते रहे और सिर पर हैट (विशेष टोपी) लगाए मोदी ने इन ऐतिहासिक क्षणों को कैमरे में कैद भी किया।

    चीतों के सात दशक बाद भारत की धरती पर नैसर्गिक वन्य वातावरण में विचरण करने के इन पलों को पूरे विश्व का मीडिया भी कवर कर रहा है। नामीबिया से साठ चीते लाए गए हैं, जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं। ये चीते भी विशेष विमान से नामीबिया से आज सुबह ही ग्वालियर के हवाईअड्डे पर लाए गए। इसके बाद उन्हें विशेष हेलीकॉप्टर से कूनो राष्ट्रीय उद्यान ले जाया गया। मादा चीता को अलग अलग बाड़ों में रखा जाएगा। आज दो नर चीतों को एक बाड़े में और एक मादा चीते को एक अन्य बाड़े में छोड़ने की जानकारी सामने आयी है। इन चीतों को वन्यजीव विशेषज्ञों की देखरेख में रखा जा रहा है।

    बड़ी बातें:-

    • 8 चीतों में 5 मादा है जबकि 3 नर चीता हैं।
    • ये चीते नामीबिया से लाए गए हैं।
    • भारत में 70 वर्ष पहले ही Cheetah को विलुप्त घोषित कर दिया गया था।
    • 70 वर्षों से देश में ये चीते नहीं थे।
    • चीतों के लिए मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में एक हेलीपैड बनाया गया।
    • इन चीतों के गले में एक सैटेलाइटज-वीएचएफ रेडिया कॉलर आईडी मौजूद।
    • इन चीतों को स्पेशल आर्मी के हेलिकॉप्टर से लाया जाएगा।
    • दक्षिण अफ्रीका सरकार और वन्य जीव विशेषज्ञ इन पर रखेंगे नजर।
    • मध्यप्रदेश का तापमान इन चीतों के लिए मुफीद है।
    • भारत में वर्ष 1952 से विलुप्त घोषित ‘चीता’ वर्ष 2022 में पुन: पुनर्स्थापित होने जा रहा है।
    • प्रधानमंत्री मोदी कूनो के दो बाड़ों में चीते विमुक्त करेंगे।
    • पहले बाड़े में दो नर चीते छोड़े जाएंगे।
    • दूसरे बाड़े में एक मादा Cheetah को छोड़ा जाएगा।
    • वन विभाग के अधिकारियों के दल ने नामीबिया की चीता प्रबंधन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया है।
    • परियोजना के एकीकृत प्रबंधन में कूनो राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में लगभग दो दर्जन चीतों के रहवास के लिए उपयुक्तता है।
    • इसके अतिरिक्त लगभग 3 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वच्छंद विचरण के लिए उपयुक्त है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here