हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश राष्ट्रपति और...

    राष्ट्रपति और केन्द्रीय मंत्रियों ने मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

    Narendra Modi

    नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू , लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला , रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह सहित अनेक केन्द्रीय मंत्रियों तथा गणमान्य व्यक्तियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi Birthday) को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं।श्रीमती मुर्मू ने शनिवार को ट्वीट संदेश में कहा , “ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि आप के द्वारा अतुलनीय परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और सृजनशीलता के साथ किया जा रहा राष्ट्रनिर्माण का अभियान, आप के नेतृत्व में आगे बढ़ता रहे। मेरी शुभेच्छा है कि ईश्वर आपको स्वस्थ और दीर्घायु बनाए।”

    बिरला ने अपने संदेश में कहा , “ माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके स्वस्थ-दीर्घायु जीवन के लिए प्रार्थना है। आपके कुशल नेतृत्व में देश नए सोपान तय कर विकसित राष्ट्र बनने की ओर गतिमान है।देशवासी भी नए आत्मविश्वास के साथ इस संकल्प की सिद्धि के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    यह भी पढ़ें – MP Project Cheetah LIVE : जानिए, नामीबिया के चितों के लिए क्यों चुना गया मध्यप्रदेश

    सिंह ने कहा , “ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री, नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व से देश में प्रगति और सुशासन को अभूतपूर्व मज़बूती दी है और पूरे विश्व में भारत की प्रतिष्ठा और स्वाभिमान को नई ऊँचाई दी है। ईश्वर उन्हें स्वस्थ रखें और दीर्घायु करें। मोदीजी ने देश में राजनीति को नया आयाम दिया है और विकास के साथ गरीब कल्याण को भी पूरा महत्व दिया है। जनता से जुड़ाव, जनता से संवाद और देश की नब्ज पर मजबूत पकड़ उन्हें भारत के मन और जन से जोड़ती है। वे भारत के मान और सम्मान को नई बुलंदी पर ले जायें, यही शुभकामना है।”

    शाह ने अपने संदेश में कहा, “ देश के सर्वप्रिय नेता व हम सभी के प्रेरणास्त्रोत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देता हूँ और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ। मोदी जी ने अपनी भारत प्रथम की सोच व गरीब कल्याण के संकल्प से असंभव कार्यों को संभव करके दिखाया है।” मोदी के जन्मदिन पर देश भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सत्तारूढ भारतीय जनता पार्टी भी इस मौके पर अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।

    मोदी देश के 14 वें प्रधानमंत्री हैं और वह वर्ष 2014 में यह पद संभालने के बाद से प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वह पिछले लोकसभा चुनाव के बाद 2019 में दोबारा प्रधानमंत्री बनें। इससे पहले वह वर्ष 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। उनका जन्म 17 सितम्बर 1950 को गुजरात के वड़नगर में हुआ था।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here