हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Friday, February 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चेतावनी :सरका...

    चेतावनी :सरकार सोमवार शाम पांच बजे तक जनसख्या कानून समर्थन के पत्रांक ले ले, अन्यथा लेंगे सख्त निर्णय : अनिल चौधरी

    Ghaziabad News
    चेतावनी :सरकार सोमवार शाम पांच बजे तक जनसख्या कानून समर्थन के पत्रांक ले ले, अन्यथा लेंगे सख्त निर्णय : अनिल चौधरी

    गाजियाबाद से दिल्ली पीएम कार्यालय तक कई राज्यों से आए हजारों लोगों की रैली, यूपी बॉर्डर पर हुई धरने में तब्दील

    • सोमवार शाम पांच बजे तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगे की रणनीति का होगा एलान : वसुदेव चौधरी | Ghaziabad News

    गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह)। देश में जनसंख्या नियंत्रयंण (Population Control) क़ानून लागू कराने को लेकर रविवार को राष्ट्र रक्षा रैली का आयोजन हुआ। जनसंख्या समाधान फाउंडेशडेन के राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में, रविंद्र गुर्जर, विनोद भाटी (गन्ना चेयरमैन), वसुदेव चौधरी (अमरसिंहपुर), सुधीर कुमार, नीरज शर्मा, इंद्रजीत,विनय चौधरी अमरपुर,अजय चौधरी, जॉनी अमरपुर, विपुल चौधरी, अंशुल चौधरी, अभिजीत उर्फ़ भुरू, चंद्र पाल अहेरिया, जगपाल चौधरी, शाहिल, निक्की, परवीन्द्र चौधरी, रूबी चौधरी, नरेंद्र प्रधान जिटौला, जोगेंद्र जिटौला तिलक जिटौला, आदि यह रैली निकाली गई। जिसमे बसों से कई राज्यों के हजारों लोग रैली में शामिल होने के लिए कौशांबी पहुंचे। Ghaziabad News

    यह रैली केबी सी बैंक्बैंवेट हॉल कौशांबी से शुरू होकर दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक जानी थी। लेकिन यह रैली यूपी बॉर्डर पर जाकर धरने में तब्दील हो गई। जिसके बाद यूपी पुलिस के हाथ पाँव फूल गए। आनन फानन में बड़ी संख्या में फ़ोर्स बुलानी पड़ी। इधर दिल्ली पुलिस ने भी डबल बेरिकेडिंग लगाकर सुरक्षा को पुख्ता कर दिया और महिल और पुरुष जवान बेरिकेडिंग के पास तैनात कर दिए गए। ताकि पैदल रैली दिल्ली में न घुसे। रैली में हजारों महिला और पुरुष शामिल थे। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय कार्यकार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार भी रैली में शामिल थे लेकिन वह किसी कारण वश नहीं आ सके। वासुदेव चौधरी ने कहा कि सोमवार शाम पांच बजे तक सरकार ने कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो आगे की रणनीति का एलान किया जायेगा। Ghaziabad News

    क्या है पूरा मामला

    रविवार को जनसंख्या नियंत्रयंण कानून को पारित करने की मांग को लेकर जनसंख्या समाधान फाउंडेशडेन ने राष्ट्र रक्षा रैली निकाली। देशभर से प्राप्त करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर युक्त पत्र लेकर पैदल रैली निकाली गई। यह रैली गाजियाबाद के कौशांबी से शुरू हुई जिसे गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय तक जानी थी। लेकिन यह रैली अचानक गाजीपुर बॉर्डर पर रुकी और धरने में तब्दील हो गई। कार्यक्रम में आरएसएस के राष्ट्रीय कार्यकार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी पहुंचना था। लेकिन वह किन्ही कारणों से नहीं पहुँच सके। हजारों की संख्या में महिला और पुरुष पैदल ही दिल्ली की तरफ प्रधानमंत्री कार्यालय को हस्ताक्षर युक्त प्रपत्रों को सौपने के लिए स्वाना हुए।

    क्या बोले राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल चौधरी

    जनसंख्या समाधान फाउंडेशडेन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून को लाने की मांग के लिए रैली का आयोजन किया गया । और करोड़ों लोगों के हस्ताक्षर को भी प्रधानमंत्री कार्यालय में दिया जाना था। लेकिन दिल्ली पुलिस ने हमे यूपी ब्रोडर पर हमे रोक लिया। अब सरकार के पास सोमवार पांच बजे तक का समय है। इस बीच कोई संबधित मंत्री आकर हस्ताक्षर पत्रांक ले ली और हमे जनसंख्या क़ानून बनाने के लिए ठोस आश्वासन दे। अन्यथा सोमवार पांच बजे के बाद आगे की रणनीति पर कमेटी के साथ चर्चा कर बताएंगे कि आगे क्या कदम उठाएंगे। उन्होंने बताया कि रैली में कई राज्यों के लोग रैली में शामिल हुए हैं। ये लो ग बसों से गाजियाबाद के कौ शां बी पहुंचे। उसके बाद पैदल चलकर दिल्ली की तरफ जा रहे थे तभी दिल्ली पुलिस ने रोक दिया। Ghaziabad News

    और हम यूपी बॉर्डर पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कई बार दिल्ली एस्ट की डीसीपी अमृता और यूपी पुलिस के एसीपी स्वतंत्र कुमार ने राष्ट्रिय अध्यक्ष अनिल चौधरी से वार्ता की लेकिन कोई बात नहीं बंन सकी। वह यूपी बॉर्डर पर ही संबंधित मंत्री को बुलाने की मांग अड़े रहे। उन्होंने साफ़ कहा हम शांति से बैठे है और अगर पुलिस हमारे साथ बदतमीजी करेगी तो हम आमरण अनशन शुरू करेंगे। हम शांति पूर्वक धरने पर बैठकर जनसंख्या कानून बनाने की मंगा कर रहे है। इस दौरान यूपी बॉर्डर पर दिली पुलिस और यूपी पुलिस बड़ी संख्या में मौजूद रही। जनसंख्या नियंत्रयंण कानून की मांग को लेकर बड़ी संख्या में शहीद भगत सिंह सेना व हिन्दू रक्षा दलों के अलाव अन्य संगठनों के लोग मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– हिलवाड़ी में किसान की दिन दहाड़े गोली मारकर की हत्या

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here