हमसे जुड़े

Follow us

16.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home देश साध-संगत घरों...

    साध-संगत घरों पर फहरा रही राष्ट्रीय ध्वज

    • देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को किया याद

    रानियां (राजेन्द्र गाबा)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा मानवता भलाई के 142 कार्य चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ब्लॉक रानियां-चामल की साथ-संगत बड़े मान व सम्मान के साथ अपने घरों की छतों पर तिरंगा फहरा रही है और तिरंगा फहराने के बाद तिरंगे को सैल्यूट भी कर रही है। गांव सुलतानपुरियां के भजन लाल इन्सां, सतनाम इन्सां व गांव मंगाला के बनवारी लाल इन्सां ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मकान की छत पर बड़े मान सम्मान से तिरंगा फहराया और परिवार के सभी सदस्यों ने तिरंगा को सैल्यूट भी किया।

    साध-संगत ने इस दौरान उन शहीदों को भी याद किया जिनकी बदौलत आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं। ब्लॉक के जिम्मेवारों ने कहा कि साध संगत पहले से ही देश सेवा में अग्रणी रही है। जब भी देश पर कोई संकट आया है। साध-संगत सीना चौड़ा कर सबसे अग्रणी पंक्ति मे खड़ी मिली है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here