हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    जींद के 75 कब बच्चों को नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड

    National Golden Arrow Award sachkahoon

    प्रदेशभर से कुल 183 बच्चों का हुआ चयन

    जींद (सच कहूँ/जसविन्द्र)। स्काउट के इतिहास में जिले ने एक बार फिर से नया रिकॉर्ड बनाया है। राष्ट्रीय स्तर पर कब बुलबुल गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन पर प्रदेश के 183 बच्चों को प्राथमिक स्तर के सबसे बड़े नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड के लिए चुना गया है। खास बात यह है कि जींद जिले के विभिन्न स्कूलों से 75 कब बच्चे चयनित हुए हैं। जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ के अथक प्रयासों से यह उपलब्धि हासिल हुई है।

    दिल्ली में 22 फरवरी को राष्ट्रीय मुख्यालय पर जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ को बुलाया गया है। ओमिक्रोन के कारण अबकी बार राष्ट्रीय मुख्य आयुक्त द्वारा सभी चयनित बच्चों के सर्टिफिकेट जिला संगठन आयुक्त राजेश वशिष्ठ को दिए जायेंगे ताकि बच्चों को जिला स्तर पर पुरस्कृत किया जाए। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सदानंद वत्स एवं सभी खंड शिक्षा अधिकारी तथा प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक ने राजेश वशिष्ठ को इसके लिए बधाई दी।

    ऐसे चलता है प्रशिक्षण

    जींद कि कब-बुलबुल गतिविधियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला कर पूरे देश में अपने कब-बुलबुल गतिविधियों का लोहा मनवाने वाले राजेश वशिष्ठ ने बताया कि इन गतिविधियों के जरिए प्राथमिक कक्षा के बच्चों को खेल-खेल के माध्यम से सिखाया जाता है। कैंपों में कब (लड़के), बुलबुल (लड़कियां) को नैतिक शिक्षा दी जाती है। बड़ों की आज्ञा मानने और साफ-सफाई व विनम्रता का पाठ पढ़ाया जाता है। छोटी-छोटी कहानियों के जरिए बच्चों में निखार आ जाता है। वशिष्ठ ने बताया कि बीते दिनों सऊदी अरब का एक प्रतिनिधिमंडल भी कब बुलबुल गतिविधियों को देखने के लिए जींद पहुंचा था। यहां की गतिविधियों से यह प्रतिनिधिमंडल इतना प्रभावित हुआ कि अपने देश जाकर कब बुलबुल गतिविधियों को और मजबूत व तकनीक के साथ चलाने का आह्वान किया।

    ये है चयन प्रक्रिया

    प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों द्वारा प्रथम चरण से चतुर्थ चरण तक की गई अलग-अलग गतिविधियों का आकलन के आधार पर बच्चों को नेशनल गोल्डन एरो अवार्ड नेशनल चीफ कमिश्नर द्वारा दिया जाता है। जिला संगठन आयुक्त राजेश ने बताया कि जींद कि कब बुलबुल गतिविधियां पिछले 15 वर्षों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रही हैं। स्कूलों में कब-मास्टर और फ्लॉक लीडर ने इस मुकाम हासिल करने में अपना बड़ा योगदान दिया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here