हमसे जुड़े

Follow us

26.5 C
Chandigarh
Monday, March 30, 2026
More

    Navaratri: नवरात्रे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पर्व हैं: स्वामी ज्ञानानंद जी

    Kurukshetra News
    Pehowa News: नवरात्रे अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाले पर्व हैं: स्वामी ज्ञानानंद जी

    पिहोवा (सच कहूँ न्यूज़)। Pehowa News: महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं प्रेरणा से कृष्ण कृपा परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ के पावन नवरात्रों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में सप्तमी के दिन सोमप्रकाश मंगला के निवास स्थान पर आयोजित भजन संध्या में अपने प्रवचनों में स्वामी जी ने कहा कि हमारे जीवन में आने वाले त्यौहार केवल परंपरा नहीं, बल्कि आत्मचेतना को जागृत करने का माध्यम हैं। ये पर्व हमारी लुप्त होती आस्था को पुनर्जीवित कर सत्कर्म व पुण्य की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सत्संग की महत्ता पर विशेष रूप से प्रकाश डालते हुए कहा कि सत्संग जीवन को कल्याण की दिशा में अग्रसर करता है। Kurukshetra News

    महाराज श्री ने समझाया कि सत्संग से हमारे शरीर के सभी अंग सार्थक हो जाते हैं – वह पैर जो सत्संग के लिए चलते हैं, वह वाणी जो प्रभु नाम का उच्चारण करती है, वह हाथ जो सेवा में लगते हैं, वह कान जो प्रभु नाम सुनते हैं और वे आंखें जो प्रभु छवि का दर्शन करती हैं।

    महाराज जी ने नवरात्रों की विशेषता बताते हुए कहा कि ये दिन आत्मचिंतन, साधना और आध्यात्मिक विकास के लिए अत्यंत उपयुक्त होते हैं। उन्होंने कहा कि नवरात्रे अंधकार से प्रकाश की ओर, बुराई से अच्छाई की ओर ले जाने वाले पर्व हैं।

    इस अवसर पर स्वामी जी ने नव संवत की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा भारतीय संस्कृति में अत्यंत शुभ, मंगलमय और नवचेतना का प्रतीक है, जो हमें नयी दिशा प्रदान करती है। Kurukshetra News

    कार्यक्रम के प्रारंभ में भजन गायकों ने मधुर भजनों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात मंगला परिवार ने स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। महाराज जी ने स्मृति चिन्ह के रूप में मंगला परिवार को माँ दुर्गा का स्वरूप भेंट किया।

    अंत में सभी श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सोनू मंगला, डॉ राजिंदर मंगला, देसराज मंगला, विकास गर्ग,डॉ नम्रता गर्ग, डॉ अंशुल मंगला, शुभम मंगला, प्रदीप सैनी, हरिओम अग्रवाल, अवनि मंगला, राजीव सिंगला, साहिल मंगला, डी डी शर्मा, हरपाल सिंह चीका, योगेश मंगला, डी एस पी निर्मल सिंह, सुधाकर मंगला, सतीश सैनी, केशव मंगला, विपिन काहड़ा, आशीष चक्रपाणी, सुरिंदर ढिंगरा, सतीश मेहला, अश्वनी मित्तल,

    नंदलाल सिंगला, रोशनलाल गर्ग, मनोज मंगला, दीपक बावेजा, तजिंदर वालिया, डॉ विवेक बंसल, डॉ अवनीत वड़ैच, डॉ सुदर्शन चुघ, डॉ, अमित डंग,डॉ दिनेश सिंगला, राजिंदर बाखली, रामकृष्ण दुआ, तरसेम गर्ग, सत्यनारायण जिंदल, राजेश गोयल, हनु चक्रपाणी, शाश्वत चक्रपाणी, राजकुमार गोस्वामी, राजीव थरेजा, कर्ण चावला, मोहित चावला, अजय कालड़ा, सुमित शर्मा, गुरुप्रकाश माटा, आशु वासन, नरोत्तम वासन, सनी वर्मा, दविंदर जिंदल, प्रिंस गर्ग उपस्थित थे।

    यह भी पढ़ें:– UP: यूपी के इन किसानों की हो गई मौज, मिलेगी अब ये सुविधा, सीएम ने किया ऐलान