हमसे जुड़े

Follow us

12.4 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More

    Delhi: दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी की गांरटी पर लगाई मोहर: सैनी

    New Delhi
    New Delhi: दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी की गांरटी पर लगाई मोहर: सैनी

    मुख्यमंत्री ने जलेबियां खिलाकर दिल्ली की जनता का जताया आभार, हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी बंट रही जलेबियां

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने कहा कि दिल्ली के लोगों ने विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी पर मोहर लगाई है। अब मोदी की नीतियां दिल्ली में लागू होंगी, लोगों को आयुष्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा और पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी रविवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजय वर्गीय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण बेदी, राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, मुख्यमंत्री के मीडिया एडवाईजर राजीव जेटली भी उपस्थित रहे। New Delhi

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि अब दिल्ली भी मजबूती से विकसित भारत के साथ कदमताल करेगी और चुनाव में भाजपा की इस बड़ी जीत के लिए मैं दिल्ली के लोगों को शुभकामनाएं देता हूँ। दिल्ली चुनाव में लगे सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को भी उन्होंने बधाई दी। New Delhi

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जब मैं चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली आया था तो उस समय मैंने एक दुकान पर रूक कर लोगों के साथ जलेबियां खाई थी। इस दौरान मैंने लोगों से कहा था कि हरियाणा व महाराष्ट्र के बाद अब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार बनेगी और खूब जलेबियां बटेंगी। दिल्ली की जनता ने भाजपा को दिल खोलकर अपना जनादेश दिया है। इसलिए आज मैं खुद अलग-अलग तरीके की जलेबियां दिल्ली की जनता को खिलाने आया हूँ। उन्होंने कहा कि आज यहां गोहाना की मशहूर जलेबियां भी है और छोटी जलेबी व इमरती भी है।

    मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी की झूठ को जहां सत्ता से बाहर करने का काम किया है वहीं कांग्रेस पार्टी तीसरी बार जीरो पर आउट हुई है। यह कांग्रेस की हैट्रिक है। इंडी गठबंधन का भी अब कोई भविष्य नहीं है और दिल्ली चुनाव के साथ ही उनकी दुकान भी बंद हो गई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि भाजपा चुनाव को लेकर हमेशा गंभीर रहती है, चुनाव चाहे छोटा हो या बड़ा। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भी पार्टी कार्यकर्ता जी-जान से लगे हुए है और इन चुनावों में भी भाजपा अपना परचम लहराएगी। New Delhi

    यह भी पढ़ें:– Firozabad Road Accident: दर्शन कर लौट रहे शिक्षक व दो छात्रों की हादसे में दर्दनाक मौत

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here