हमसे जुड़े

Follow us

13.2 C
Chandigarh
Tuesday, February 17, 2026
More
    Home राज्य पंजाब गंदा पानी फें...

    गंदा पानी फेंकने के विवाद में मां बेटे से मारपीट

    Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। उपमंडल के गांव खुईयां सरवर (Khuian Sarwar) में गली में गंदा पानी फेंकने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने 6 वर्षीय बच्चे सहित उसकी मां को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन मनप्रीत कौर पत्नी संदीप सिंह ने बताया कि आज उसका 6 वर्षीय बेटा सुखमनदीप सिंह ने बर्तन में भरा हुआ गंदा पानी घर के बाहर फेंक दिया। इसी को लेकर विवाद करते हुए उसके पड़ोसियों ने डंडे से उसके बेटे की पिटाई शुरू कर दी। जिसका पता चलते ही जब उसने अपने बच्चे का बचाव करना चाहा तो उक्त लोगों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में परिजनों ने दोनों को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पुरानी पेंशन बहाली को लेकर होगी-पार की लड़ाई-स्वराज पाल दुहूण

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here