हमसे जुड़े

Follow us

20.6 C
Chandigarh
Saturday, February 14, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जमीन के लिए भ...

    जमीन के लिए भतीजे ने ईंट मारकर कर दी चाचा की हत्या

    सोनीपत (सच कहूँ/अजीतराम बंसल)। बीती रात मलिकपुर (Malikpur) गांव में जमीन हड़पने के लिए भतीजे ने दोस्त के साथ मिलकर अपने सगे चाचा को ईंट मार कर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी अपने चाचा की जमीन पर जबरदस्ती खेती कर रहा है। इस मामले की शिकायत मृतक चाचा ने डीसी को दी हुई थी। शिकायत से खफा होकर रात को आरोपी ने दूसरे चाचा को जबरन बाहर भेज दिया। मुरथल थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। Sonipat News

    हरिओम ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वो तीन भाई थे। जिनमें से बड़े भाई धर्मराज का देहांत हो चुका है। उससे छोटा भाई श्रीओम जिस की उम्र 52 साल है और वो सबसे छोटा है। वह रात को 10 बजे अपने भाई श्रीओम के पास बैठा था। बड़े भाई धर्मराज के बेटे रोमी के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रात को रोमी अपने दोस्त अमित के साथ घर आया और श्रीओम को उसकी जमीन को लेकर शिकायत देने पर मजा चखाने की बात कही। क्योंकि जबरन जमीन पर कब्जा किए जाने की शिकायत उसके भाई ने डीसी कार्यालय में रोमी के खिलाफ दे रखी है। इस बात पर रोमी के दोस्त अमित ने उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठा कर गांव के ही राकेश की दुकान के पास छोड़ आया।

    जबकि उसका भतीजा रोमी अपने चाचा श्रीओम के घर पर ही था। अमित ने उसे दुकान पर उतारने के बाद धमकी दी कि 10 मिनट देखो क्या होता है। इसके बाद वह अनहोनी की आशंका के चलते वापस भाई श्रीओम के घर पहुंचा तो देखा कि रोमी व उसका दोस्त अमित उसके बड़े भाई श्रीओम के सिर पर र्इंटों से वार कर रहे थे। उसके द्वारा शोर मचाने पर आरोपी भाग गए। जब उसने देखा तो उसके भाई श्रीओम की मौत हो चुकी थी। उसने वारदात से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद मुरथल थाना से एसआई बिजेंद्र सिंह की टीम ने, शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Sonipat News

    यह भी पढ़ें:– स्नातक कक्षाओं के दाखिले कल से फिर शुरू

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here