हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी चिंताजनक: देश...

    चिंताजनक: देश में कोरोना के नए मामलों ने फिर पकड़ी रफ्तार

    Coronavirus

    नई दिल्ली (सच कहूँ न्यूज)। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 44,643 नये मामले दर्ज किये गए तथा 462 लोगों की मौत हुई। इससे पहले बुधवार को भी 42,982 नये मामले सामने आये थे। विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से गुरुवार देर रात तक प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान कोरोना के 44,643 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ 18 लाख 55 हजार 787 हो गया है।

    इसी अवधि में 40 हजार 655 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 3,10,07,882 हो गयी है। सक्रिय मामले चार लाख आठ हजार 513 हो गये हैं। इसी अवधि में 462 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख 26 हजार 785 हो गया है। देश में सक्रिय मामलों की दर घटकर 1.28 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.33 फीसदी और मृत्यु दर 1.34 फीसदी है।

    जानें, कोरोना से बचाव के लिए पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का संदेश

    महाराष्ट्र में सक्रिय मामले में आई कमी

    महाराष्ट्र में इस दौरान सक्रिय मामलों में 1,229 की कमी होने से इनकी संख्या घटकर अब 74,995 रह गई है। इसी अवधि में 6,718 और लोगों के स्वस्थ होने से संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 61,24,278 हो गयी जबकि 120 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,530 हो गया है।

    केरल में कोरोना के मामले बढ़े

    केरल में सक्रिय मामलों में 1,874 की और वृद्धि के बाद अब इनकी कुल संख्या 1,77,923 हो गयी है। इसी दौरान 20,046 और लोगों के कोरोना को मात देने के बाद संक्रमणमुक्त लोगों की संख्या 32,97,834 हो गयी है जबकि 117 और मरीजों की मौत के बाद इनका आंकड़ा 17,328 पहुंच गया है। कर्नाटक में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले 84 बढ़कर 24,414 हो गए हैं। वहीं 25 और मरीजों की मौत के बाद मृतकों का आंकड़ा 36,705 हो गया है जबकि राज्य में अब तक 28,52,368 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।