हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान तीन बीघा भूमि...

    तीन बीघा भूमि पर बसी न्यू अवैध कॉलोनी ढहाई

    Jaipur Development Authority

    जयपुर (सच कहूँ न्यूज)। जयपुर विकास प्राधिकरण (Jaipur Development Authority) द्वारा जोन-12 में ग्राम-निमेड़ा में विनायक सिटी के पास जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। साथ ही निजी खातेदारी करीब 03 बीघा कृषि भूमि पर नवीन अवैध कॉलोनी को पूर्णतः ध्वस्त किया गया। जोन-04 में सुविधा क्षेत्र की भूमि को भी अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन धर्मेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम-निमेड़ा विनायक सिटी के पास जिला जयपुर में खसरा नं. 16/59 जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर सीमेन्ट के ब्लॉक की बाउण्ड्रीवाल, थड़ी इत्यादि लगाकर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से हटवाया जाकर जेडीए स्वामित्व की सरकारी भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया।

    सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा-अतिक्रमण करने के संबंध में सम्बन्धित के विरूध कार्यवाही बाबत उक्त सरकारी भूमि को संरक्षित व सदुपयोग करने के संबंध में उपायुक्त जोन-12 को पत्र लिखा गया है। जेडीए द्वारा जोन-12 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम-भोज्यावास सिरसी रोड़ के पास जिला जयपुर में करीब 03 बीघा निजी खातेदारी कृषि भूमि पर जेडीए की बिना स्वीकृति-अनुमोदन के एवं बिना भू रूपान्तरण करवायें भूमि को समतल कर ‘‘दुर्गा विहार द्वितीय’’ के नाम से विगत दिवसों में मौका पाकर रातों-रात बनाई गई मिट्टी-ग्रैवल रोड़, बाउन्ड्रीवाल, व अन्य अवैध निर्माण कर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने की सूचना प्राप्त होते ही प्रारंभिक स्तर पर ही आज जोन-12 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा जेसीबी मशीन व मजदूरों की सहायता से ध्वस्त किया जाकर नवीन अवैध कॉलोनी बसाने के प्रयास को विफल किया गया। Jaipur Development Authority

    संबंधित से जेडीए के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही का नियमानुसार खर्चा-वसूली की कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। उक्त कार्यवाही उप नियन्त्रक प्रवर्तन-03, प्रवर्तन अधिकारी जोन-12, 11, 3 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। इसी प्रकार जोन-04 के क्षेत्राधिकार में अवस्थित ग्राम-दुर्गापुरा डालडा फैक्ट्ररी के सामने जिला जयपुर में सुविधा क्षैत्र की भूमि पर कब्जा-अतिक्रमण कर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किये जाने की सूचना प्राप्त होते ही आज जोन-04 के राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा मजदूरों की सहायता से मौके पर पहुच कर अवैध निर्माण बंद करवाया जाकर सुविधा क्षैत्र की भूमि को कब्जा-अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। उक्त कार्यवाही उप नियन्त्रक प्रवर्तन-04, प्रवर्तन अधिकारी जोन-04, 07 तथा प्राधिकरण में उपलब्ध जाप्ते, लेबर गार्ड एवं जोन में पदस्थापित राजस्व व तकनीकी स्टॉफ की निशादेही पर प्रवर्तन दस्ते द्वारा सम्पादित की गई। Jaipur Development Authority

    यह भी पढ़ें:– Annapurna Food Packet Scheme : मुख्यमंत्री ने की दुकानदारों की मौज !

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here