हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश Weather Alert...

    Weather Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, इस तारीख से बदलेगा मौसम

    Weather Alert
    Weather Alert: मौसम विभाग की नई भविष्यवाणी, इस तारीख से बदलेगा मौसम

    Weather Alert: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। पहाड़ों की तरफ से चलने वाली उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण हरियाणा में पंजाब में हाड़ कंपा देने वाली रातें बीत रही है। इन हवाओं का असर दिन के समय भी दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र की वेधशाला में दर्ज न्यूनतम तापमान के अनुसार पंजाब के फरीदकोट में 0.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। जबकि हरियाणा के हिसार में 1.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। आईएमडी व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक उत्तर पश्चिमी हवाओं के कारण अभी न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। इसी के साथ अब सुबह वह देर रात के वक्त कोहरे का नजारा भी बन सकता है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि 21 व 22 दिसंबर को पश्चिमी विकशॉप सक्रिय होने के कारण मौसम परिवर्तनशील होने की संभावना है। इस दौरान हल्के बादल छाए रहने की वजह से रात्रि के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

    UP News: खुशखबरी, यूपी में खुलेगा नौकरी का पिटारा, इतने हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती …

    हिमालय की ओर बढ़ रहा है पश्चिमी विक्षोभ | Weather Alert

    विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। हालांकि, इससे किसी महत्वपूर्ण मौसमी गतिविधि की उम्मीद नहीं है। लेकिन यह उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में चल रही ठंडी हवाओं को धीमा कर सकता है, जिससे न्यूनतम तापमान में हल्की वृद्धि हो सकती है। कहा जा सकता है कि उत्तर भारत में सर्दी पूरी तरह से दस्तक दे चुकी है। आने वाले दिनों में ठंड की स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है और यह पूर्व भारत के हिस्सों तक भी फैल सकती है। शीतलहर की यह स्थिति खासक उत्तर भारत के निवासियों के लिए सतर्कता बरतने की आवश्यकता को दर्शाती है।
    शीतलहर ने बढ़ाई ठिठुरन

    निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार इस मौसम का पहला मध्यम तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ दिसंबर के पहले सप्ताह में पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में मध्यम से भारी बारिश और बर्फबारी लेकर आया। इस बर्फबारी ने उत्तर भारत में तापमान में भारी गिरावट ला दी है। हिमालय में बर्फबारी क्षेत्र में सर्दी की शुरूआत के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। जैसे ही यह पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ा, बर्फ से ढके पहाड़ों से ठंडी हवाएं उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के हिस्सों में फैल लगीं, जिससे तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। वर्तमान तापमान की स्थिति: फिलहाल, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तेलंगाना के का हिस्सों में तापमान में भारी गिरावट देखी जा रही है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here