हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 10, 2026
More
    Home राज्य पंजाब पेट्रोल और डी...

    पेट्रोल और डीजल का हर रोज नया रेट

    जालंधर: पहली जून से जालंधर सूबे का पहला इकलौता शहर होगा जहां पेट्रोल-डीजल के रेट रोजाना तय होंगे। इसके लिए तीनों सरकारी पेट्रोलियम कंपनियों की स्टडी पूरी हो गई है। डायनामिक प्राइस सिस्टम पहली जून से लागू होगा। पेट्रोलियम डीलरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।

    रोजाना 3 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल खपत करते हैं व्हीकल

    जालंधर से पहले नाॅर्थ रीजन में सिर्फ चंडीगढ़ ही डायनामिक प्राइसिंग सिस्टम के प्रोजेक्ट में शामिल शहर है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने जालंधर सिटी का चयन इसलिए किया है क्योंकि यहां पर नगर निगम के हिस्से में सिर्फ 65 पंप हैं। इनमें 26 इंडियन आयल के, 15 भारत पेट्रोलियम के और 24 एचपी के हैं। रोजाना औसतन 3 लाख लीटर पेट्रोल-डीजल शहर के व्हीकल खपत करते हैं।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।