हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More

    Petrol-Diesel News: फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से मची अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़

    Fatehabad News
    Fatehabad News: फतेहाबाद में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की खबरों से मची अफरा-तफरी, पंपों पर उमड़ी भीड़

    फतेहाबाद (सच कहूँ/विनोद शर्मा)। Petrol-Diesel Shortage: शहर में पहले से चल रही गैस किल्लत के बाद अब पेट्रोल व डीजल की कमी की खबरों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। हालात ऐसे बन गए हैं कि जैसे ही किल्लत की सूचना फैली, लोग बड़ी संख्या में अपने वाहनों के साथ पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने पहुंचने लगे। इससे कई पंपों पर लंबी कतारें लग गईं और भीड़ का दबाव बढ़ गया। Fatehabad News

    शहर के कुछ पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई प्रभावित होने के कारण किल्लत देखने को मिली, जबकि कुछ पंपों पर सप्लाई सामान्य रही। हालांकि, सामान्य सप्लाई वाले पंपों पर भी एहतियात के तौर पर सीमित मात्रा में ही पेट्रोल-डीजल दिया जा रहा है। सिरसा रोड स्थित मांजू पेट्रोल पंप पर बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात होना पड़ा, जहां व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए गए।

    यहां देखने को मिली ज्यादा कमी | Fatehabad News

    जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड से जुड़े पंपों पर तेल की कमी अधिक देखने को मिल रही है, जबकि इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड के पंपों पर सप्लाई अपेक्षाकृत सुचारू बताई जा रही है। बस स्टैंड के पास स्थित भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड के खुशीराम परमानंद पेट्रोल पंप पर दोपहर करीब 1 बजे स्टॉक खत्म होने के कारण सप्लाई बंद करनी पड़ी, जिससे कई वाहन चालकों को बिना तेल लिए ही वापस लौटना पड़ा। वहीं सिरसा रोड स्थित पंप पर भी डीजल की कमी सामने आई। पंप संचालक संजीव मोंगा के अनुसार, पिछले 2-3 दिनों से पानीपत रिफाइनरी से भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड को पर्याप्त मात्रा में तेल नहीं मिल पा रहा है।

    उन्होंने बताया कि भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड को तेल की सप्लाई इंडियन आॅयल कॉपोर्रेशन लिमिटेड के माध्यम से होती है, लेकिन वर्तमान में द्वारा पूरी आपूर्ति नहीं किए जाने के कारण भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड पंपों पर किल्लत बनी हुई है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपने खुद के पंपों को प्राथमिकता के साथ निर्बाध सप्लाई दे रही है, जिससे वहां स्थिति सामान्य बनी हुई है, जबकि भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड और भारत पेट्रोलियम कॉपोर्रेशन लिमिटेड से जुड़े पंपों पर कमी का असर दिखाई दे रहा है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है, लेकिन अफवाहों और किल्लत की खबरों के चलते लोगों में घबराहट का माहौल बना हुआ है। Fatehabad News

    मंत्री नागर ने अधिकारियों को दिए तत्काल समाधान के निर्देश

    पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की आपूर्ति में आ रही दिक्कतों को लेकर सरकार सक्रिय हो गई है। इस संबंध में हरियाणा के खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने फतेहाबाद जिले के अधिकारियों से सीधी बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली। मंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और ईंधन की आपूर्ति को तुरंत सुचारू किया जाए।

    उन्होंने कहा कि जहां-जहां कमी की शिकायतें मिल रही हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे लगातार निगरानी रखें और किसी भी तरह की कालाबाजारी या जमाखोरी पर सख्त कार्रवाई करें। साथ ही उन्होंने कहा कि स्थिति सामान्य होने तक नियमित रिपोर्ट भी उपलब्ध कराई जाए। सरकार ने आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, प्रशासन जल्द ही स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में ले लेगा।

    यह भी पढ़ें:– चिकित्सकों की टीम ने की पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच