हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा पुलिस के साथ ...

    पुलिस के साथ टकराए एनएचएम कर्मी, सीएम आवास घेरने की थी तैयारी

    Kurukshetra News
    पुलिस के साथ टकराए एनएचएम कर्मी, सीएम आवास घेरने जा रहे थे

    कुरुक्षेत्र (सच कहूँ, देवीलाल बारना)। कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे एनएचएम कर्मचारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन व आंसू गैस का प्रयोग किया। रविवार सुबह से ही स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में प्रदेश भर के एनएचएम कर्मचारी पिपली में देवीलाल पार्क में जुटना शुरू हो गए थे। इनमें भारी संख्या में महिला कर्मचारी भी मौजूद रहे। प्रदेशभर के एनएचएम कर्मचरियों के जुटने पर पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा। पुलिस ने कर्मचारियों को रोकने के लिए दो जगह पर बेरिकेटिंग की। Kurukshetra News

    मौके पर वज्र वाहन, वाटर कैनन वाहन सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। दोपहर 3 बजे सभी एनएचएम कर्मचारी देवीलाल पार्क से मुख्यमंत्री आवास की ओर रोष प्रदर्शन करते हुए रवाना हुए। पुलिस ने एनएचएम कर्मचारियों को जिंदल चौक से पहले ही बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। कर्मचारियों ने वही पर धरना शुरू कर दिया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे । लगभग आधा घंटा तक कर्मचारी वहीं पर धरना देकर डटे रहे। इसके बाद एनएचएम कर्मचारियों के सब्र का बांध टूट गया।

    मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करने के लिए कर्मचारी बेरिकेड्स को धकेलने लगे तो पुलिस ने कर्मचारियों पर वाटर कैनन व आंसू गैस का प्रयोग किया और लाठीचार्ज भी किया। कर्मचारियों में रोष इतना था कि वे बेरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। इसके बाद पुलिस ने कर्मचारियों को मुख्यमंत्री आवास समक्ष बेरिकेड्स लगाकर रोक लिया। यहां भी कर्मचारियों पर वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। Kurukshetra News

    नियमित कारण पॉलिसी में एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य नहीं

    अखिल भारतीय स्वास्थ्य एवं एनएचएम कर्मचारी महासंघ बीएमएस महामंत्री दिनेश कुमार कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय कंबोज संघ ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत कर्मचारी वर्ष 1998 से लगातार अपनी सेवाएं स्वास्थ्य विभाग को प्रदान कर रहा है जो कार्य आज नियमित कर्मचारी कर रहे हैं। समान कार्य एनएचएम कर्मचारियों द्बारा ही किया जा रहा है लेकिन वर्षों में अनेकं बार सरकार द्वारा बनाई नियमित कारण पॉलिसी में एनएचएम कर्मचारियों को नियमित करने का कार्य नहीं किया गया है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ में यूनियन के पदाधिकारियोें की होगी बैठक

    स्थिति बिगड़ती देख उपायुक्त नेहा सिंह मौके पर पहुंची और उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन के 5 प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री कार्यालय चंडीगढ़ में 24 मार्च सोमवार सुबह 10 बजे मीटिंग करवाई जाएगी जिसके बाद कर्मचारी शांत हुए और प्रदर्शन को समाप्त किया। Kurukshetra News

    इस विद्यालय के प्रांगण में खरपतवार की जगह अब लहराएंगे सौंदर्यकरण के पौधे!