हमसे जुड़े

Follow us

22.4 C
Chandigarh
Monday, February 9, 2026
More
    Home देश पंजाब के गायक...

    पंजाब के गायक कंवर ग्रेवाल के ठिकानों पर NIA की रेड

    NIA

    मोहाली। पंजाब से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पंजाब के गायक के यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने छापेमारी की है। पंजाब की कई नामचीन हस्तियों के घर छापा मारा है। जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने मोहाली में कंवर ग्रेवाल के घर छापा मारा है। इसके अलावा NIA ने गायक रंजीत बावा के घर पर भी दबिश दी है।

    एनआई ने कंवर ग्रेवाल व रंजीत बावा के ठिकानों पर मारी रेड

    गौरतलब हैं कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने इस छापेमारी के दौरान कंवर ग्रेवाल के मोहाली में स्थित ठिकाने को सील कर दिया है। कंवर ग्रेवाल ताज टावर में रहते हैं। एनआईए ने ये छापेमारी गैंगस्टर और गायकों के बीच के लिंक को लेकर की है।

    रंजीत बावा के घर पर रेड

    पंजाब के सिंगर और अभिनेता रंजीत बावा के बटाला स्थित ग्रेटर कैलाश वाले घर और गांव वडाला ग्रंथियां में इन्कम टैक्स की दो टीमों ने छापेमारी की है। इसके अलावा रंजीत बावा के पीए डिप्टी वोहरा के गुरु नानक नगर में स्थित ठिकाने पर इन्कम टैक्स की कार्रवाई जारी है। सुबह 4 बजे से इन के घर की तलाशी ली जा रही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here