हमसे जुड़े

Follow us

23.6 C
Chandigarh
Thursday, April 2, 2026
More

    नाइजीरिया ने ट्विटर पर लगाया प्रतिबंध हटाया

    Twitter

    अबुजा (एजेंसी)। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया ने आज देर रात से ट्विटर पर लगाया प्रतिबंध हटा लिया। देश के अधिकारियों के साथ हुए समझौते और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा स्थानीय कार्यालय खोलने का वादा करने के बाद ट्विटर पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है। एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाइजीरियाई के राष्ट्रपति मुहम्मदु बुहारी के ट्विटर पर एक पोस्ट को हटाने के बाद पिछले साल 04 जून को ट्विटर पर प्रतिबंध लगा दिया था। जिसे अब सात महीने बाद हटा लिया गया है। राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी के महानिदेशक काशीफू इनुवा अब्दुल्लाही ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति बुहारी ने प्रतिबंध को हटाने की मंजूरी दे दी है।

    अब्दुल्लाही ने अपने बयान में कहा, ‘ट्विटर नाइजीरियाई कानूनों और राष्ट्रीय संस्कृति और इतिहास की सम्मानजनक स्वीकृति के साथ अपना कार्य फिर से शुरू करने के लिए सहमत हो गया है, जिस पर ऐसा कानून बनाया गया है।’ उन्होंने कहा कि कंपनी लगभग सभी विकसित देशों में लागू वैश्विक सर्वोत्तम कार्यप्रणाली के अनुरूप एक आचार संहिता विकसित करने के लिए संघीय सरकार और व्यापक उद्योग के साथ मिलकर काम करेगी। इसलिए नाइजीरिया सरकार ने आज मध्यरात्रि से ट्विटर संचालन पर लगाए गए प्रतिबंध को हटा लिया और ट्विटर देश में फिर से अपना काम शुरू करने लगेगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here