हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा रक्तदान कर मन...

    रक्तदान कर मनाई शादी की नौवीं वर्षगांठ

    raman insan sachkahoon

    ऐलनाबाद (सुभाष)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा श्रद्धालु हर एक सुअवसर को मानवता भलाई कार्य कर मनाते हैं। इसी के अंतर्गत शहर ऐलनाबाद के रमन इन्सां ने अपनी 9वीं वैवाहिक वर्षगांठ शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड बैंक में रक्तदान कर मनाई। रमन इन्सां ने कहा कि वह अपनी वैवाहिक वर्षगांठ, बच्चों का जन्मदिन हर बार रक्तदान सहित डेरा सच्चा सौदा द्वारा चलाए जा रहे 135 मानवता भलाई के कार्य कर मनाता है।

    इसी कड़ी में आज उन्होंने 6वीं बार रक्तदान किया है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे हर एक खुशी का अवसर रक्तदान सहित अन्य इन्सानियत के कार्य कर मनाए। वहीं ऐलनाबाद ब्लॉक कमेटी के जिम्मेवारों ने रमन इन्सां को उसके 9वीं शादी सालगिरह की बधाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि हर किसी को ऐसे सामाजिक कार्यों के लिए आगे आना चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।