हमसे जुड़े

Follow us

12.6 C
Chandigarh
Thursday, February 5, 2026
More
    Home देश नीतीश ने बिहा...

    नीतीश ने बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री के रूप में ली शपथ

    Nitish Kumar

    पटना (एजेंसी)। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आज बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां राजभवन में कुमार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कुमार के साथ ही राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया। इसके साथ ही कुमार बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री और यादव दूसरी बार उप मुख्यमंत्री बनाए गए हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का विस्तार जल्द की किया जाएगा।

    शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, तेजस्वी की पत्नी रिचल राज यादव, विधायक तेजप्रताप यादव के साथ ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित थे। हालांकि तबीयत ठीक नहीं होने के कारण लालू प्रसाद यादव समारोह में शामिल नहीं हो सके।

    उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना नीतीश के राजग से अलग होने का कारण बना : सुशील

    बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने आज कहा कि नीतीश कुमार के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़ने का मूल कारण उन्हें (कुमार) उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं बनाया जाना है। मोदी ने बुधवार को यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में खुलासा किया कि कुमार ने बिहार राजग से नाता तोड़ने का जो निर्णय लिया है उसके पीछे मूल कारण था कि वह खुद को देश का उप राष्ट्रपति बनाना चाहते थे लेकिन भाजपा इसके लिए तैयार नहीं थी। कुमार के निकटस्थ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेताओं ने हाल ही भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से कुमार को उप राष्ट्रपति बनाने की बात कही थी।

    हालांकि भाजपा ने इस पर विचार नहीं किया। भाजपा सांसद ने कहा कि कुमार के राजग से नाता तोड़कर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ जाने का यह एक प्रमुख कारण रहा। कुमार ने राजग से नाता तोड़ने के दौरान कई सफेद झूठ बोले हैं। उन्होंने कहा कि कुमार का कहना है कि बिना उनकी सहमति के श्री आरसीपी सिंह को नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया गया, जो सरासर झूठ है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here