हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी 12 राज्य और क...

    12 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं

    coronavirus

    नयी दिल्ली। देश में कोरोना वायरस महामारी के लगातार घटते मामलों के बीच बीते 24 घंटे में 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना से कोई मौत नहीं हुई। अंडमान निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, बिहार, दादर नागर हवेली और दमन एवं दीव, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, लक्षद्वीप, मेघालय, नागालैंड, पुड्डुचेरी, सिक्किम और त्रिपुरा में इस दौरान कोरोना महामारी से कोई मौत नहीं हुई है। देश में बुधवार को 34,75,951 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। इसी के साथ यहां अब तक 1,74,24,36,288 टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 30,757 नये मामले दर्ज किये गये हैं और इसी के साथ संक्रमितों की संख्या 4,27,54,315 पर पहुंच गयी है। इस दौरान कोरोना की चपेट में आकर 541 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद मृतकों की कुल संख्या 5,10,413 हो गयी है।

    इसी अवधि में 67,538 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जिसके साथ ही संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 4,19,10,984 हो गयी है। कोविड-19 के सक्रिय मरीजों की संख्या 37,322 घटकर 3,32,918 रह गयी है। मौजूदा समय में देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की दर 0.78 प्रतिशत है, वहीं रिकवरी रेट 98.03 प्रतिशत है। केरल कोरोना के सक्रिय मामलों में पहले स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटे में सक्रिय मामलों में 10,021 की कमी आने से इनकी संख्या घटकर 1,14,582 रह गयी। वहीं 21,906 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 62,62,770 हो गयी है, जबकि 338 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 63,019 हो गया है।

    महाराष्ट्र कोरोना के सक्रिय मामलों में दूसरे स्थान पर है, जहां पिछले 24 घंटों के दौरान सक्रिय मामले 3,099 घटकर 31,424 रह गये। इस दौरान राज्य में 5,806 लोग स्वस्थ हुए, जिसके बाद इस महामारी को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 76,75,578 हो गयी। इस महामारी से 41 और लोगों की जान जाने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 143492 हो गया। वहीं, तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 4,074 घटकर 27,294 रह गये है। वहीं 5,374 लोगों के ठीक होने के बाद इस महामारी से मुक्त होने वालों की कुल संख्या 33,75,281 हो गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 37956 हो गया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here