हमसे जुड़े

Follow us

20.5 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ ‘दो माह से नह...

    ‘दो माह से नहीं मिला वेतन’

    'No salary for two months'
    • सफाई कर्मियों ने नारेबाजी कर जताया रोष

    • नगर पालिका प्रशासन को सौंपा मांग पत्र

    नारायणगढ़ (सुरजीत/सच कहूँ )। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को दो महीने से वेतन न मिलने पर प्रशासन व सरकार के खिलाफ भारी रोष पनप रहा है। गुस्साए कर्मियों ने नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।  सफाई कर्मियों के प्रधान मंगा साहिब ने कहा कि कच्चे व पक्के कर्मचारियों को पिछले दो महीने से वेतन नहीं मिल रहा है। इसके लिए उन्होंने पहले भी 11 जुलाई को नगरपालिका के सचिव से बात की थी। लेकिन प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। यहा तक सफाई कर्मियों को सामान भी नहीं दिया जाता।

    इसके बावजूद सफाई कर्मी लगातार अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर फिर नगरपालिका प्रशासन को वेतन के लिए द्वारा अपनी मांगों का रिमाइंडर दिया गया। अगर मांगें न मानी तो आने वाले समय आन्दोलन तेज करेंगे। इस अवसर पर सचिव विजय कुमार, उपप्रधान सोमनाथ, धर्मबीर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे।

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करे।