हमसे जुड़े

Follow us

19.2 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश पद्म पुरस्कार...

    पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक

    Nomination for Padma Awards

    नयी दिल्ली। हर वर्ष गणतंत्र दिवस पर घोषित किए जाने वाले देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों, पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिश आगामी 15 सितंबर तक की जा सकती है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने आज यहां कहा कि पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की शुरुआत गत एक मई से हो चुकी है और ये सिफारिश तथा नामांकन पद्म पुरस्कारों के लिए बनाये गये विशेष पोर्टल पर की जा सकती है। पद्म पुरस्कारों में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्मश्री देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित किए गए इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।

    Nomination for Padma Awards

    ये पुरस्कार कला, साहित्य, शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान, इंजीनियरिंग, सार्वजनिक मामलों, सिविल सेवा, व्यापार और उद्योग आदि क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किये जाते हैं। इन पुरस्कारों के लिए लिये व्यवसाय, स्थिति या लिंग आदि बिना किसी भेदभाव के सभी व्यक्ति पात्र हैं। सरकारी कर्मचारी, सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारी, डॉक्टर और वैज्ञानिक इन पद्म पुरस्कारों के लिए पात्र नहीं हैं। सरकार पद्म पुरस्कारों को ‘लोगों का पद्म’ के रूप में तब्दील करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे स्व-नामांकन सहित नामांकनों और सिफारिशों को भेजें। नामांकन में उपर्युक्त वेबसाइट पर उपलब्ध प्रारूप में निर्दिष्ट सभी प्रासंगिक विवरण शामिल होने चाहिए, जिसमें स्पष्ट रूप से प्रतिष्ठित व्यक्ति की असाधारण उपलब्धियाें का अधिकतम 800 शब्दों में वर्णन होना चाहिए।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।