हमसे जुड़े

Follow us

23.2 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home देश जालंधर उपचुना...

    जालंधर उपचुनाव में नोटनीति हुई वायरल, कांग्रेस चुनाव प्रभारी विडियो में दिखे महिला को पैसे देते थमाए गए 500-500 के नोट

    Jaipur Bribery Scandal
    Jaipur Bribery Scandal in JDA: जेडीए में घूसकांड का खुलासा, सात कर्मचारी पकड़े, सभी सस्पेंड!

    जालंधर। शहर में लोकसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियाँ अपनी साख बचाने पर लगी हुई हैं। इसी प्रतिष्ठा को बचाने के लिए पार्टियां अब धन बल का प्रयोग करने से भी नहीं चूक रही हंै। लेकिन यह नोटनीति सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें कांग्रेस के चुनाव प्रभारी कपूरथला के विधायक राणा गुरजीत सिंह प्रचार के दौरान महिला को पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान उनके साथ अमृतसर के सांसद भी विडियो में नजर आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार यह वीडियो बस्तियों की बताई जा रही है, विडियो में दिखाया गया है कि पहले राणा गुरजीत सिंह किसी के घर गए और घर से निकलने के बाद उन्होंने एक महिला से बातचीत की। तत्पश्चात अपने कुर्ते की ऊपर वाली जेब को टटोला, लेकिन उसमें कुछ पर्चियां निकली।

    इसके बाद में उन्होंने अपने किसी साथी को पैसे देने के लिए कहा। साथी ने तुरंत उन्हें 500-500 के नोट थमाए। राणा ने नोट बिना गिने आगे उनके साथ ही खड़ी महिला को जबरदस्ती पकड़ा दिए। वीडियो में दिखाया गया है कि महिला ने नोट पहले नहीं पकड़े लेकिन राणा गुरजीत सिंह द्वारा नोट महिला के हाथ में थमाए गए। जब राणा गुरजीत सिंह ने महिला को नोट थमाए तो वह अकेली नहीं थी, उसके साथ और भी महिलाएं थीं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here