हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home सच कहूँ विशेष स्टोरी अब स्कूलों मे...

    अब स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियां भी होगी मार्शल आर्ट में पारंगत

    martial arts sachkahoon

    सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूल की छात्राओं मिलेगी ट्रेनिंग

    • 75 दिनों के प्रशिक्षण में हर तरह की चुनौतियों से निपटने में होंगी सक्षम

    भिवानी (सच कहूँ/इन्द्रवेश)। पहली बार स्कूलों में पढ़ने वाली बेटियों को मार्शल आर्ट में पारंगत बनाया जाएगा। सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की छात्राओं को रोजाना एक घंटे मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग दी जाएगी। 75 दिनों तक चलने वाले प्रशिक्षण के बाद बेटियां हर तरह की चुनौतियों से लड़ने में सक्षम होगी। शिक्षा विभाग ने सीनियर सैकेंडरी स्कूलों मेंं उक्त योजना को मंगलवार से ही लागू कर दिया है। जिसके तहत बेटियों ने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग लेनी शुरू कर दी है।

    शिक्षा विभाग द्वारा सर्व शिक्षा अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली किशोर बच्चियों को मार्शल आर्ट की टेनिंग दी जाएगी। जिसके लिए भिवानी जिले के वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जिनमें छात्राएं है) उन स्कूलों में तीन माह के समय तक छात्राओं को खुद की रक्षा करने के गुर सिखाए जाएंगे। सुबह सवेरे प्रार्थना से पहले, दोपहर को आधी छुट्टी के समय या फिर छुट्टी के समय जो भी समय बेटियों को सही खेल के मैदान में ही मार्शल आर्ट प्रशिक्षक इन बेटियों को खुद की रक्षा करने के तौर व तरीके बताएंगे। साथ ही असामाजिक तत्व से निपटने के बारे में जानकारी दी जाएगी, ताकि एकदम समस्या आने के बाद किस तरह से अपने आप को बचाया जा सके। शिक्षा विभाग के भिवानी जिला परियोजना सयोजक नरेश मेहता ने बताया कि शिक्षा विभाग ने आदेश दिया है और आदेशों के अनुसार कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों को ट्रेनर लगाया है, जो पहले से इस मे पारंगत हैं। जिनका करैक्टर भी सही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।