हमसे जुड़े

Follow us

30 C
Chandigarh
Friday, March 27, 2026
More
    Home फटाफट न्यूज़ बेसहारा पशुओं...

    बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों पर अब लगेगी ब्रेक

    #Destitute animal, dera sacha sauda

    कल्याण नगर के डेरा श्रद्धालुओं ने पशुओं को बांधे रिफ्लेक्टर

    •  पहले दिन 40 से अधिक पशुओं को किया कवर

    सरसा(सच कहूँ/सुनील वर्मा)। सड़कों पर रात को बेसहारा पशुओं से होने वाले हादसों से बचाव के लिए डेरा सच्चा सौदा के ब्लॉक कल्याण नगर की साध संगत आगे आई है। इसके लिए बेसहारा गोवंशों के गले में चमकते हुए रिफ्लेक्टर डाले गए हैं, ताकि आने-जाने वाले वाहन चालकों को दूर से सड़क पर बैठे या घूमते पशु दिखाई दे जाएं। इसी अभियान के तहत कल्याण नगर ब्लॉक के सेवादारों ने शुक्रवार रात्रि शाह सतनाम जी मार्ग पर पेपर मील से लेकर वीटा मिल्क प्लांट तक करीब 40 बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर बांधे गए।

    ये रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी के बंधे हुए हैं। 15 मैंबर प्रवीन इन्सां ने बताया कि सड़कों पर बेसहारा घूम रहे पशुओं के कारण आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हंै और जिससे कई लोगों की जान भी जा चुकी है तथा अनेक लोग गंभीर रूप से चोटिल भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि बेसहारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए ब्लॉक कल्याण नगर की साध-संगत द्वारा पशुओं को रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरु किया गया हैं।

    • तैयार किए जा चुके 200 रिफ्लेक्टर

    प्रवीन इन्सां ने बताया कि अभी उनके द्वारा करीब 200 रिफ्लेक्टर तैयार किए गए है तथा अभियान के पहले दिन शुक्रवार रात्रि को करीब 40 बेसहारा पशुओं के गले में रिफ्लेक्टर पहनाए गए है। उन्होंने बताया कि साध-संगत द्वारा यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा। इस सेवा कार्य में 15 मैम्बर प्रवीन इन्सां के अलावा प्रदीप इन्सां, अश्वनी इन्सां, कृष्ण इन्सां, साहिल इन्सां, हिमांशु इन्सां, कुलविंदर इन्सां व राजन इन्सां ने अपना विशेष योगदान दिया।