हमसे जुड़े

Follow us

21.1 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान राजस्थान में ...

    राजस्थान में कोरोना संक्रमित की संख्या 4838 हुई

    Coronavirus

    जयपुर। राजस्थान में 91 नये कोरोना पाॅजिटिव मरीज सामने आने केे साथ ही इसकी संख्या बढकर आज 4838 पहुंच गयी। चिकित्सा विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार राजधानी जयपुर में 55 उदयपुर में नौ, डूंगरपुर में 21, सिरोही में दो, कोटा, भरतपुर, झुंझुनू और अजमेर में एक-एक नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। विभाग के अनुसार राज्य में इस जानलेवा विषाणु से अब तक राज्य में 125 लोगों की मौत हो गयी है।

    Coronavirus

    विभाग के अनुसार अब तक अजमेर में 248, अलवर में 33, बांसवाडा में 68, बारां मे चार, बाडमेंर में 17, भरतपुर में 123, भीलवाडा में 43, बीकानेर में 41, चित्तौडगढ में 151, चुरू में 33, दौसा 32, धौलपुर मे 24, डूंगरपुर में 36, हनुमानगढ में 14, जयपुर में 1440, जैसलमेर में 47, जालोर में 69, झालावाड 48, झुंझुनू में 54, जोधपुर में 986, बीएसएफ 48, करौली में नौ, कोटा में 319, नागौर में 158, पाली मे 113, प्रतापगढ में चार, राजसमंद 33, सवाई माधोपुर में 16, सिरोही 24, सीकर मे 22, टोंक में 144, उदयपुर में 363 संक्रमित मरीज सामने आये है। विभाग के अनुसार अब तक दो लाख 12 हजार 317 सैंपल लिए जिसमें से 4838 पाॅजिटिव दो लाख तीन हजार 770 नेगेटिव तथा 38000 की रिपोर्ट आनी बाकी हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।