नर्सरी दाखिले की अवधि दो सप्ताह के लिए बढ़ी

Published On

नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर नर्सरी दाखिले की अवधि को दो सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर वीरवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा मौजूदा कोविड परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी/प्रवेश स्तर की कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि को दो सप्ताह के लिए बढ़ाया जा रहा है। राष्ट्रीय राजधानी के निजी स्कूलों में नर्सरी कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया 15 दिसम्बर से शुरू हुआ था और आवेदन की अंतिम तिथि सात जनवरी है।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में कोरोना की तीसरी लहर आ चुकी है। उन्होंने कहा कि यह देश के लिए तीसरी लहर है मगर दिल्ली की यह पांचवी लहर होगी। दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 10 हजार छह सौ 65 मामले आए हैं। संक्रमण दर 11.88 फीसदी तक पहुंच गई है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts