हमसे जुड़े

Follow us

26.8 C
Chandigarh
Tuesday, April 7, 2026
More
    Home देश School Inspec...

    School Inspection: भावदीन-सुचान स्कूलों में अचानक जा पहुंचे अधिकारी! ड्रॉपआउट बच्चों को लेकर दिए ये निर्देश

    Sirsa News

    बेहतर परीक्षा परिणामों को सराहा, विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने पर दिया बल

    School Inspection: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना समन्वयक कृष्ण लाल वर्मा व जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने सोमवार को शहीद निशान सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, भावदीन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुचान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय प्रमुखों को नामांकन बढ़ाने और ड्रॉपआउट बच्चों को दोबारा स्कूल से जोड़ने के निर्देश दिए। Sirsa News

    उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देते हुए प्रार्थना सभा, बालसभा, पुस्तकालय गतिविधियों व खेलकूद के नियमित आयोजन की बात कही। अधिकारियों ने शिक्षकों को गतिविधि-आधारित शिक्षण अपनाने, कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने तथा मेधावी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। दोनों विद्यालयों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों की सराहना की गई।

    भावदीन स्कूल का गणित व विज्ञान परिणाम 99 प्रतिशत से अधिक रहा, जबकि सुचान स्कूल ने दोनों विषयों में 100 प्रतिशत परिणाम हासिल किया। डॉ. मुकेश कुमार ने विज्ञान शिक्षा को और मजबूत करने, प्रयोगात्मक कार्यों पर जोर देने तथा विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनी व नवाचार गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, स्वच्छता व मिड-डे मील व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। Sirsa News