हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा Murder: बुजुर...

    Murder: बुजुर्ग की गला रेत कर हत्या

    Murder

    चाय की दुकान चलाता था मृतक

    चरखी दादरी (सच कहूँ न्यूज)। जिले के गांव लाम्बा में बीती रात बस स्टैंड पर बुजुर्ग चाय दुकानदार की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों ने सुबह दुकान में शव पड़ा देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। वारदात से गुस्साए ग्रामीणों ने भारी रोष जताया। वहीं पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा व विधायक सोमवीर सांगवान मौके पर पहुंचे। विधायक सोमवीर सांगवान ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

    पुलिस अधीक्षक बलवान सिंह राणा ने कहा पुलिस अपना कार्य कर रही है। मृतक के पुत्र सोमवीर ने बताया कि मेरे पिताजी गांव के बस स्टैंड पर चाय की दुकान चलाते हैं और रात को दुकान में ही सोते हैं, हमें किसी पर कोई शक नहीं है। वहीं पुलिस प्रशासन से मांग हैं कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।