हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 15, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद को लेकर बुजुर्ग महिला की हत्या

    Old woman murdered sachkahoon

    बेटे ने अपने ससुराल पक्ष पर लगाया आरोप

    भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। शहर के ओल्ड भारत नगर में सोमवार को एक बुजुर्ग महिला की तेजधार हथियार से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप पुत्रवधू, समधी और उनके परिवार पर लगा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर यह हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल में लाया गया।
    मृतका के बेटे जितेंद्र ने आरोप लगाया कि सोमवार सुबह उसकी माँ संतरा अपने घर मे मौजूद थी। तभी उसकी पत्नी, ससुर, साला व साले के बच्चों ने तेज धार हथियार से उसकी माँ हमला कर दिया। जिससे संतरा की मौत हो गई। हमलावारों ने उसे भी घायल कर दिया। जितेंद्र ने कहा कि उसके ससुराल वाले जमीन उसकी पत्नी के नाम करवाने पर अड़े हुए थे। कुछ दिन पहले भी उन्होंने उस पर हमला किया था। वहीं मामले की जांच कर रहे औद्योगिक क्षेत्र के प्रभारी रणवीर शेखावत का कहना है कि जितेंद्र का बयानों पर जितेंद्र की पत्नी, उसके ससुर, साले व साले के बेटे-बेटी के खिलाफ करवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।