हमसे जुड़े

Follow us

11.7 C
Chandigarh
Saturday, February 7, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी नामांकन के पह...

    नामांकन के पहले दिन स्याना, बीबीनगर, खानुपर व बुगरासी पर एक भी नामांकन पत्र नहीं किया गया दाखिल

    Bulandshahr

    Bulandshahr:/स्याना : निकाय चुनाव में नामांकन के पहले दिन स्याना नगर पालिका, बुगरासी नगर पंचायत, खानपुर नगर पंचायत व बीबीनगर पंचायत पर अध्यक्ष व सभासद पद के लिए एक भी नामांकन दाखिल नहीं किया गया। सोमवार को तहसील कार्यालय परिसर में निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्र लिए और जमा किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई। एसडीएम मधुमिता सिंह ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन स्याना नगरपालिका पर अध्यक्ष पद के लिए 7 व सभासद पद के लिए 52 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई।

    Bulandshahr-2

    वहीं बीबीनगर नगर पंचायत पर अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 3-3 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। जबकि बुगरासी नगर पंचायत पर अध्यक्ष व सभासद पद के लिए 13-13 एवं खानपुर नगर पंचायत पर अध्यक्ष पद 14 व सभासद पद के लिए 11 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन प्रक्रिया के दौरान एडीएम विवेक कुमार मिश्र, एसडीएम मधुमिता सिंह, सीओ भास्कर मिश्रा, तहसीलदार सत्यपाल सिंह, कोतवाली प्रभारी सुभाष सिंह व ईओ नगर पालिका सेवाराम भास्कर आदि अधिकारी मौजूद रहे। जबकि सुरक्षा को लेकर तहसील परिसर में भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here