हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान एक बार जब गां...

    एक बार जब गांरटी फेल तो दूसरा मौका नहीं : गजेन्द्र सिंह शेखावत

    Jaipur News
    एक बार जब गांरटी फेल तो दूसरा मौका नहीं : शेखावत

    जयपुर, (सच कहूँ न्यूज)। राज्य में विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ रहा है। कांग्रेस सरकार की नीतियों और झूठे वादों से परेशान होकर कांग्रेस सहित अन्य दलों के नेता भाजपा का दामन थाम रहे है। इस कड़ी में बुधवार को विष्णु लाटा पूर्व महापौर जयपुर, सुनिता भाटी एआईसीसी सदस्य पूर्व में जैसलमेर से कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी, राजेश मांडिया मुख्य प्रवक्ता राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी, ईश्वर योगी प्रदेशाध्यक्ष राजस्थान नाथ समाज, महेश नारायण शर्मा सेवानिवृत प्रशासनिक अधिकारी Jaipur News

    रामनिवास जोनवाल पूर्व चेयरमैन नगर निगम जयपुर, हवामहल विधानसभा से बसपा प्रत्याशी तरूषा पाराशर, महेश लाटा, तीर्थ नारायण शर्मा, खेमचंद सैनी, मनीष शर्मा, छोटूराम माली, भगवान सहाय सैन, बनवारी शर्मा और रामप्रसाद बागड़ा सहित अन्य राजनैतिक दलों और समाजों से आए लोग भाजपा परिवार में शामिल हुए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया, भाजपा के प्रदेश महामंत्री और सांगानेर विधानसभा प्रत्याशी भजनलाल शर्मा ने सभी को पार्टी का दुपट्टा ओढाकर व मिठाई खिलाकर सदस्यता ग्रहण करवाई। Jaipur News

    जो सरकार महिलाओं को सुरक्षा नहीं दे पाई अब इनकी गांरटी खत्म: सीपी जोशी

    इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सी.पी. जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों में विश्वास रखते हुए भाजपा परिवार में लोगों का आना लगातार जारी है। कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को धोखा दिया है जिसके कारण लोगों के मन में एक टीस और कसक है। प्रदेश में पांच साल के कुशासन से जनता त्रस्त है। कल जयपुर के कानोता में एक नौशाद नाम के युवक ने सात साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। नारायणा के बस स्टैंड पर खड़ी महिला से गैंगरेप किया जाता है।

    बहुत से लोग हो रहे भाजपा में शामिल | Jaipur News

    पाली के सोजत में पेंशन के नाम पर एक महिला से दुष्कर्म किया जाता है। गृहलक्ष्मी योजना की गारंटी देने वाली गहलोत सरकार महिलाओं को सुरक्षा दे नहीं पाई और झूठी गारंटियों से जनता को गुमराह कर रही है। बेरोजगारों से कांग्रेस ने 2018 में भत्ता देने का जो वादा किया था उसका क्या हुआ ? किसानों से कर्जमाफी के नाम पर कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी ने दस तक गिनती गिनके जो वादा किया था उसका क्या हुआ ? प्रदेश की जनता ने अब कांग्रेस की गारंटी को खत्म कर दिया है। भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी और कांग्रेस के कुशासन का अंत होगा।

    केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आज जिन लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है इनके साथ से भाजपा का सामर्थ्य बढ़ेगा कांग्रेस की इस नाकारा निकम्मी सरकार की गारंटी फेल हो चुकी है, और राजस्थान में जिसकी गारंटी एक बार फेल हो जाती है उसको दोबारा मौका नहीं मिलता। कांग्रेस के चाल, चरित्र और चेहरे को जनता समझ चुकी है। भ्रष्टाचार करने वालों को जनता फिर मौका नहीं देगी।

    भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नारायण पंचारिया ने कहा कि कांग्रेस का कुशासन जाएगा और भाजपा का सुशासन आएगा। भाजपा परिवार से जुड़ने वाले सभी लोगों का भाजपा परिवार में स्वागत और अभिनंदन है। कार्यक्रम के दौरान मंच पर प्रदेश मीडिया संयोजक प्रमोद वशिष्ठ और प्रदेश प्रवक्ता लक्ष्मीकांत भारद्वाज मौजूद रहे। Jaipur News

    यह भी पढ़ें:– Weather Report: गैंस चैंबर’ से जल्द मिलेगा छुटकारा, मौसम विभाग ने शेयर की गुड न्यूज़!

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here