हमसे जुड़े

Follow us

10.2 C
Chandigarh
Friday, February 6, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा ऑटो गैंगरेप म...

    ऑटो गैंगरेप मामला: तीनों आरोपी गिरफ्तार

    Arrested

    यूपी के बुलंदशहर के हैं तीनों आरोपी

    • पुलिस ने जारी किए दो हैवानों के स्कैच

    गुरुग्राम। गत 29 मई को पड़ोसियों से झगड़ा होने के बाद रात आॅटो से पुराने गुरुग्राम अपने ससुराल जा रही महिला के साथ, जिन तीन दरिंदों ने हैवानियत को अंजाम दिया था, आखिरकार पुलिस ने उन्हें तलाश ही लिया है।

    ऑटो-रिक्शा में 23 साल की महिला से गैंगरेप और उसकी 9 महीने की बच्ची की हत्या के तीसरे आरोपी को पुलिस ने बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले बुधवार को मुख्य आरोपी योगेंद्र और उसके साथी अमित को पकड़ा।

    तीनों मानेसर में किराए पर रहकर ऑटो चलाते हैं। पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार ने बताया कि तीनों आरोपी बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

    तीनों आरोपियों की पहचान जयकेश, अमित और योगेंद्र के रूप में हुई है। योगेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला है कि जयकेश आॅटो चालक है। सभी आरोपियों की उम्र बीस साल के करीब है।

    बता दें कि 29 मई की रात महिला आॅटो द्वारा बच्ची को लेकर जब मायके जा रही थी तो बीच रास्ते आॅटो में मौजूद दरिंदों ने उसकी बच्ची को छीनकर सड़क पर पटककर हत्या कर दी थी तथा उसके बाद हैवानियत की हदें पार की थी।

     

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।