हमसे जुड़े

Follow us

12 C
Chandigarh
Sunday, February 8, 2026
More

    Road Accident: ट्राली की टक्कर से एक कि मौत, दूसरा घायल

    Road Accident
    Morena News: चलती बस के निकल गए पहिये, चालक की मौत

    हिसार (सच कहूँ/संदीप सिंहमार)। Road Accident: खेड़ी चौपटा से नारनौंद रोड़ पर एक ट्राली की सीधी टक्कर लगने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले राजगीरों की सूचना पर पर पहुंची पुलिस ने राखी शाहपुर निवासी घायल मनजीत व अतुल को नारनौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जहां से मनजीत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। लेकिन परिजन उसे इलाज के लिए हिसार ले आए। Hisar News

    इस दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं इसी हादसे में घायल अतुल का नारनौंद के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। राखी शाहपुर गांव निवासी अतुल ने पुलिस के दिए बयानों में बताया कि वह व उसका दोस्त मनजीत साथ मिलकर खेती चोपड़ा चौक पर बर्गर-पिज़्ज़ा की दुकान चलाते हैं। देर रात वे दोनों दुकान पर काम करने के बाद जब रात को अपने घर लौट रहे थे तो खेड़ी चौपटा से नारनौंद रोड पर खेतों में से अचानक निकले ट्रैक्टर-ट्राली ने उन्हें टक्कर मार दी। Hisar News

    अतुल ने बताया कि इस दौरान ट्राली की सीधी टक्कर लगने से वे दोनों बाइक से सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ही दोनों घायलों को नारनौंद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल करवाया था। लेकिन मनजीत ने हिसार के अस्पताल में पहुंचते ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को मनजीत के शव का हिसार के महाराजा अग्रसेन जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवरकर शव परियोजनों को सौंप दिया। नारनौंद पुलिस ने अतुल की शिकायत पर अज्ञात ट्रैक्टर-ट्राली चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है। Hisar News

    यह भी पढ़ें:– नशेड़ी बाप-बेटे ने पुलिस टीम को पीटा, डायल-112 गाड़ी भी तोड़ी, मामला दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here