हमसे जुड़े

Follow us

18.6 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब 150 पुलिस कर्...

    150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकाने तलाशे

    Faridkot News
    Faridkot News: 150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकाने तलाशे

    फरीदकोट में बड़े पैमाने पर चला सर्च ऑपरेशन, संवेदनशील इलाकों पर छापेमारी

    फरीदकोट (सच कहूँ न्यूज)। Faridkot News: पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए शुरू किए गए विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध सी के तहत रविवार को जिले में 150 पुलिस कर्मियों ने ड्रग तस्करों के संदिग्ध ठिकानों की तलाशी ली। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रज्ञा जैन ने बताया कि पूरे जिले में बड़े पैमाने पर कॉर्डन एंड सर्च आॅपरेशन चलाया गया। यह अभियान सुबह छह बजे से 8:30 बजे तक तीनों सब-डिवीजनों में एक साथ चलाया गया।

    इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग सब-डिवीजनों में निगरानी की जिम्मेदारी दी गई। करीब ढाई घंटे तक चले इस अभियान में पुलिस स्टेशन स्तर पर आठ विशेष टीमें बनाई गईं, जिन्होंने संदिग्ध ठिकानों पर अचानक रेड कर चेकिंग की। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई, वाहनों की जांच की गई और इलाकों की नाकाबंदी कर आने-जाने वाले रास्तों को सील कर दिया गया। Faridkot News

    एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन ने स्पष्ट किया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज सभी मामलों की गहन जांच की जाएगी और नशा तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि नशा पीड़ितों को नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया जा रहा है और उन्हें नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती कराया जा रहा है। Faridkot News

    यह भी पढ़ें:– यंग स्कॉलर्स में मनाया गया 27वाँ वार्षिकोत्सव, बच्चों ने बिखेरा जलवा